Joel Garner: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में हमेशा ही ऐसे तेज गेंदबाज पैदा हुए हैं, जिन्होंने अपनी स्पीड से ना केवल जमकर विकेट झटके हैं, बल्कि बल्लेबाजों को भी जमकर जख्म दिए हैं। इनमें से ही एक नाम तेज गेंदबाज जोएल गार्नर का है। छह फुट आठ इंच के इस गेंदबाज का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपने पूरे करियर में 58 टेस्ट खेले, जिसमें उनके नाम 259 विकेट रहे। गार्नर का सिक्का वनडे क्रिकेट में भी जमकर देखने को मिला, जहां उन्होंने 98 मैचों में 18.84 की औसत से 146 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 3.1 का रहा, जो हैरान करता है।
वनडे क्रिकेट में बेस्ट इकॉनमी रेट की लिस्ट में वेस्टइंडीज के गार्नर टॉप पर हैं और उनके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यह ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जिसका आज के समय में टूटना नामुमकिन के बराबर है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि मौजूदा समय में गेंदबाजों की जमकर पिटाई देखने को मिलती है। सिर्फ यही रिकॉर्ड ही नहीं, गार्नर अपने समय में एक कैलेंडर इयर में सर्वाधिक विकेट (77), वनडे में एक सीरीज में सर्वाधिक विकेट (24) और वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वश्रेष्ठ आंकड़े (1979 में इंग्लैंड के खिलाफ 38 रन पर 5 विकेट) का भी रिकॉर्ड बनाया।
यह भी पढ़ें: एक बार फिर एमएस धोनी ने बदला अपना लुक, तस्वीरों से सोशल मीडिया पर मचा रहे भौकाल
‘बिग बर्ड के नाम से मशहूर थे गार्नर’
गार्नर वेस्टइंडीज टीम के एक प्रमुख सदस्य थे, जिससे टीम को 15 सालों तक कोई सीरीज न हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में मदद मिली। वह समरसेट के लिए भी एक सफल खिलाड़ी रहे हैं, जिससे उन्हें जिलेट कप, बेन्सन और हेजेस कप और जॉन प्लेयर लीग में खिताब जीतने में मदद मिली। उनकी तेज बाउंसर और यॉर्कर गेंदें अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों की हालत खराब कर देती थी। उनके शरीर और हाइट को देखकर उन्हें ‘बिग बर्ड’ के नाम से बुलाया जाता था।
हाइट की वजह से गार्नर को मिलता था एक्स्ट्रा बाउंस
गार्नर उस गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा रहे, जिसमें माइकल होल्डिंग, एंडी रॉबर्ट्स और कॉलिन क्रॉफ्ट जैसे कुछ बड़े नाम थे। खतरनाक यॉर्कर फेंकने के साथ-साथ गार्नर को उनकी हाइट की वजह से एक्स्ट्रा बाउंस भी मिलता था, जो बल्लेबाजों को काफी परेशान करता था। गार्नर अपने समय में क्रिकेट खेलने वाले सबसे लंबे तेज गेंदबाज थे। आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो वह सर्वकालिक सबसे प्रभावी गेंदबाजों में से एक रहे हैं।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप फाइनल में ‘फेक इंजरी’ पर ऋषभ पंत का खुलासा, रोहित शर्मा ने बताई थी जीत की वजह
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines