हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

25 चौके, 3 छक्के... रणजी में स्टार्स प्लेयर्स के फ्लॉप शो के बीच छाया 21 वर्षीय बल्लेबाज, जड़ा दोहरा शतक

रणजी ट्रॉफी में स्टार्स प्लेयर्स के फ्लॉप शो के बीच 21 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी बैटिंग से हर किसी का दिल जीत लिया। युवा बल्लेबाज ने जोरदार दोहरा शतक जमाया।

विज्ञापन
Smaran Ravichandran

Smaran Ravichandran Double Century: रणजी ट्रॉफी के रण में जहां रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे भारतीय स्टार्स बुरी तरह से फ्लॉप रहे, उसी रणजी ट्रॉफी में 21 साल का युवा बल्लेबाज महफिल लूट ले गया। कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए स्मरण रविचंद्रन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए जोरदार दोहरा शतक जमाया। स्मरण ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 277 गेंदों पर 203 रन की यादगार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान स्मरण ने 25 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जमाए।

स्मरण ने ठोका दोहरा शतक

पंजाब के खिलाफ पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल के पवेलियन लौटने के बाद स्मरण क्रीज पर उतरे। स्मरण ने अपनी पारी का आगाज बेहतरीन अंदाज में किया और पंजाब के बॉलर्स की खूब क्लास लगाई। स्मरण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले अपना शतक पूरा किया और फिर इस सेंचुरी को दोहरे शतक में तब्दील कर डाला। अपनी इस मैराथन इनिंग में स्मरण ने 25 चौके और तीन सिक्स जमाए। स्मरण ने कृष्णन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। वहीं, अभिनव मनोहर संग स्मरण ने पांचवें विकेट के लिए 86 रन की पार्टनरशिप जमाई। स्मरण की पारी की बदौलत कर्नाटक ने पहली इनिंग में 475 रन बनाए।

कर्नाटक ने हासिल की बड़ी बढ़त

स्मरण की पारी के बूते कर्नाटक ने पहली इनिंग के आधार पर 420 रन की बड़ी बढ़त हासिल की है। फर्स्ट इनिंग में पंजाब की पूरी टीम महज 55 रन बनाकर सिमट गई थी। टीम की ओर से सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके थे। कप्तान शुभमन गिल भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे और महज 4 रन बनाकर चलते बने थे। वहीं, प्रभसिमरन भी 6 रन ही बना सके थे, जबकि अनमोलप्रीत बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे।

विज्ञापन

रमनदीप सिंह भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और 16 रन ही बना सके थे। दूसरी इनिंग में पंजाब ने दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 24 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन दूसरी इनिंग में भी सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने, तो अनमोलप्रीत 14 रन बनाने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola