हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vastu Shastra Upay: घर में हमेशा रहती है बीमारी, दरिद्रता और क्लेश? इन 5 उपायों से करें दूर

Buri Nazar Se Bachne Ke Upay: अगर किसी की बुरी नजर घर-परिवार को लग जाती है तो इससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बुरी नजर लगने के कई लक्षण दिखते हैं आप इनकी पहचान कर उपाय कर सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में बुरी नजर के बारे में बताया गया है. अगर किसी को बुरी नजर लग जाती है तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. घर परिवार पर बुरी नजर लगने पर इसके क्या लक्षण नजर आते हैं और इसे कैसे दूर कर सकते हैं. इसके बारे में जानते हैं. आप घर को बुरी नजर से बचाने के लिए इन उपायों को कर सकते हैं.

बुरी नजर लगने के लक्षण

अगर कोई किसी की बुरी नजर का शिकार हो जाता है तो वह हर तरह से परेशान रहता है. शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से व्यक्ति कई समस्याओं को झेलता है. घर पर बुरी नजर लगने से घर में परिवार का कोई सदस्य बीमार रहता है. आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है. सभी काम में रुकावट आती है और घर में हमेशा कलेश रहता है.

इन 5 तरीकों से दूर करें बुरी नजर

नींबू और मिर्च

विज्ञापन

आप घर को बुरी नजर से बचाने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर नींबू मिर्च लगा सकते हैं. नींबू मिर्च का उपाय शनिवार के दिन करना अधिक लाभकारी होता है. आप घर, मकान और दुकान पर भी नींबू मिर्च बांध सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Kanya Pujan 2025: कन्या पूजन में 9 कन्याओं के साथ क्यों पूजा जाता है एक बालक? जानिए क्या है इसकी वजह

विज्ञापन

मुख्य द्वार पर दीपक

घर में नकारात्मक ऊर्जा रहती है तो इसे दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय दीपक जलाना चाहिए. यह बहुत ही शुभ माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. आपको दीपक मुख्य द्वार के दाहिनी ओर रखना चाहिए.

विज्ञापन

तुलसी का पौधा

घर में कलेश रहती है और सभी सदस्य परेशान रहते हैं तो आपको घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए. उत्तर पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है. आपको तुलसी को रोज सुबह जल देना चाहिए और शाम को दीपक जलाना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है. ध्यान रहे कि, रविवार, एकादशी तिथि, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के दिन जल न चढ़ाएं.

विज्ञापन

घर को साफ रखें

गंदगी वाली जगह पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है. आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आपको लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने के लिए घर साफ रखना चाहिए. इससे धन आकर्षित होता है. आपको घर के मुख्य द्वार को भी हमेशा साफ रखना चाहिए.

विज्ञापन

स्वास्तिक का चिन्ह

आपको घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाना चाहिए. यह शुभ होता है. इससे आपका घर बुरी नजर से बचा रहता है. आप कुमकुम से इस निशान को बना सकते हैं. इसके साथ ही मुख्य द्वार पर गणेश जी की तस्वीर लगा सकते हैं. इन उपायों से बुरी नजर से बचे रह सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola