Swapna Shastra: नींद में देखे गए सपने का अर्थ जानने में हर किसी को रुचि होती है। कहा जाता है कि सपने दूसरी दुनिया के लिए एक खिड़की की तरह होते हैं। जरूरी नहीं है कि हर सपने में कोई अर्थ छिपा हो, लेकिन अधिकतर सपनों की व्याख्या कई तरह से की जा सकती है। किसी मर चुके व्यक्ति को सपने में देखना और बात करने के सपने देखना एक आम बात है और ऐसे सपने बहुत लोगों को आते हैं। ऐसे सपने अक्सर अत्यधिक भावनात्मक होते हैं। आइए जानते हैं कि सपने में मृत व्यक्ति को देखने और उससे बात करने का सपने देखने का क्या अर्थ है?
अवचेतन मन का प्रतिबिंब या कोई संदेश?
सपने में अपने-पराये कोई भी मृत व्यक्ति दिख सकते हैं, चाहे उसे आपने हाल में खोया हो या बरसों पहले। इसका एक सामान्य अर्थ यह निकाला जाता है कि ये सपने महज आपके अवचेतन मन का प्रतिबिंब है। इसका एक अर्थ यह भी होता है आप अभी भी दुखी हैं और आप उस दुःख की छाया से मुक्त होना चाहते हैं। साथ ही, इसका एक सामान्य अर्थ यह होता है कि मृत व्यक्ति आपको कुछ संदेश देना चाहता है, जैसे मरने के बाद भी उसे मोक्ष या अंतिम मुक्ति नहीं मिली हो या आपके जीवन में कुछ घटित होने वाला है, जिसकी आपको वह चेतावनी देना चाहता हो।
लक्ष्य हासिल होने का संकेत
इस प्रकार के सपने का एक अर्थ यह बताया जाता है कि आप जीवन में एक फेज से दूसरे फेज में जाना चाहते हैं। सपने में मृत व्यक्ति से बात करने के सपने का मतलब यह भी होता है कि आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने वाले हैं और जो कुछ समस्याएं इस लक्ष्य के रास्ते में आ रही हैं, वे समाप्त होने वाली हैं।
कोई बड़ा निर्णय लेने का संकेत
इस सपने का एक संकेत यह भी होता है कि आप कोई बहुत बड़ा निर्णय लेने वाले हैं। इस सपने से एक संकेत यह भी निकलता है कि आप अशांत, अकेले और खतरनाक स्थिति में हैं, लेकिन आप सुरक्षित बच निकलेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
4 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
19 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
22 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
22 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines