Swapna Shastra: सपने में ये 5 चीजें दिखें तो समझ जाएं आप संकटों से घिरने वाले हैं!

Swapna Shastra: स्वप्नशास्त्र में शुभ-अशुभ सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। स्वप्नशास्त्र कहता है कि कुछ सपनें ऐसे होते हैं जो भविष्य में होने वाली अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं।

meaning of dreams

Swapna Shastra: सपने तो हर कोई देखता है लेकिन उसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। सपने में दिखाई देने वाली चीजें शुभ संकेत भी देती है, लेकिन आज हम 5 ऐसे सपनों के बारे में जानेंगे जो भविष्य में होने वाले नुकसान को बताती है।

विज्ञापन

1. सपने में बच्चे को देखना

स्वप्नशास्त्र के अनुसार अगर कोई मनुष्य सपने में खुद को बच्चे या बूढ़े के रूप में देखता है तो उसे अशुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है आपके जीवन में कोई संकट आने वाला है। यदि कोई विवाहित यह सपने देखता है तो इसका अर्थ है उसके वैवाहिक जीवन में संकट आ सकता है।

विज्ञापन

2. सपने में स्वयं को गिरते हुए देखना

सपने में स्वयं को नीचे गिरते हुए देखना इस बात का संकेत देता है कि आप जो काम कर रहें हैं उसमें आप असफल हो सकते हैं। अगर आपको ऐसा सपना बार-बार आए तो समझ जाएं कि आपकी जिंदगी में कोई बड़ा संकट आनेवाला है। ऐसा सपना आपके आत्मविश्वास में कमी भी ला सकता है।

3. मांस खाते हुए देखना

स्वनप्नशास्त्र कहता है कि अगर कोई व्यक्ति सपने में मांस खाता है तो इसका अर्थ है भविष्य में उसको कोई बड़ा आर्थिक नुकसान होने वाला है।

विज्ञापन

4. सपने में सांप का काटना

स्वप्नशास्त्र कहता है कि अगर आपको सपने में कोई काला सांप काटता है तो इसका अर्थ है कि आपको कोई भयानक बिमारी होनेवाली है। ऐसा सपना कुंडली में सर्पदोष को भी दर्शाता है।

5. सपने में बालों का टूटना

सपने में यदि किसी को बालों का टूटना दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि उसे आने वाले समय में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही भविष्य में परिवार में कोई अशुभ घटनाएं घट सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ