---विज्ञापन---

Religion angle-right

Navratri Durga Ashtami 2024: नवरात्रि में अष्टमी को ये 4 चीजें जरूर लाएं घर, माता रानी करेंगी पैसों की बारिश

Navratri Durga Ashtami 2024: नवरात्रि के दौरान पड़ने वाली अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन माता के सिद्धिदात्री रूप की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अष्टमी के दिन जो भी कार्य भक्ति पूर्वक किया जाता है वह अवश्य ही सिद्ध होता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस दिन हर भक्त को ये 4 चीजें जरूर घर में लानी चाहिए।

---विज्ञापन---

Navratri Durga Ashtami 2024: दुर्गाष्टमी के दिन दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा के पाठ करने से माता प्रसन्न तो होती ही हैं लेकिन इस दिन यदि ये 4 चीजें कोई भी भक्त अपने घर लाता है तो उसकी आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती है। ऐसा माना गया है कि ये चीजें घर लाने से माता का आशीर्वाद हमेशा साधक पर बना रहता है।

1. चंदन 

हिन्दू धर्मग्रंथों में चन्दन की लकड़ी को शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में चन्दन की लकड़ी सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती है। ऐसे में यदि आपके घर में चन्दन की लकड़ी नहीं है तो दुर्गाष्टमी से पहले चन्दन की लकड़ी खरीद कर जरूर ले आएं। ऐसा करने से माता दुर्गा आप पर कृपा कर सकती हैं।

---विज्ञापन---

2. मोरपंख

वैसे तो मोरपंख भगवान श्री कृष्ण को सबसे प्रिय है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र कहता है कि नवरात्रि के दौरान घर में मोरपंख को रखने से आर्थिक संकट दूर होती है। साथ ही रुके हुए धन की भी प्राप्ति होती है।

3. चांदी का सामान 

नवरात्रि में चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में अगर कोई चांदी की चीजें खरीदता है तो आय में वृद्धि होती है। साथ ही ये भी कहा गया है कि अष्टमी तिथि को माता दुर्गा को चांदी के आभूषण चढ़ाने से स्वास्थ्य और आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है।

---विज्ञापन---

4. मिट्टी का घर 

ज्योतिषशास्त्र का मानना है कि दुर्गाष्टमी को मिट्टी से बना हुआ घर अवश्य लाना चाहिए। ऐसा करने से संपति से जुड़ा विवाद दूर हो जाता है। इतना ही नहीं माता दुर्गा के आशीर्वाद से आप नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। इसके आलावा अष्टमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाने से धन कमाने के नए रास्ते खुलते हैं।

ये भी पढ़ें-पकिस्तान के इस जलकुंड में मूर्छित हुए थे 4 पांडव, जानिए पकिस्तान के इस कुंड का रहस्य?

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 25, 2024 05:55 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola