---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sawan Somwar 2025: आज सोमवार की रात इन 3 उपायों को करना न भूलें, शिव कृपा से हर परेशानी होगी दूर

Sawan Somwar 2025: आज सावन का पहला सोमवार है। आज व्रत रखने के साथ-साथ रात में कुछ विशेष उपायों को करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं महादेव को खुश करने के लिए आज रात करने वाले तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Sawan Somwar 2025: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। बीती 11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है, जो कि रक्षा बंधन यानी 09 अगस्त 2025 तक चलेगा। आज 14 जुलाई 2025 को सावन का पहला सोमवार है। आज के दिन देवों के देव महादेव का पूजन करना बेहद शुभ माना जाता है। कई लोग तो आज के दिन व्रत भी रखते हैं और भगवान शिव को फल, फूल, जल, गंगाजल, वस्त्र और अन्य पूजा सामग्री अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव बहुत ही दयालु हैं, जो भी भक्त उनकी सच्चे मन से पूजा करता है, उनकी इच्छा को वो जरूर पूरा करते हैं।

सावन माह के पहले सोमवार की रात भी कुछ उपाय करने शुभ होते हैं। इससे भक्तों को भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आ रही परेशानियां भी कम होने लगती हैं।

---विज्ञापन---

गृह क्लेश से मुक्ति पाने का उपाय

जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं या घर में आए-दिन क्लेश होते हैं, वो आज रात शिव मंदिर जाएं। वहां जाकर भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग के पास घी का एक दीपक जलाएं। दीपक जलाकर शिव चालीसा का पाठ करें। अंत में अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें और अपनी इच्छा को मन ही मन तीन बार बोलें। इस उपाय से आपकी परेशानियां जल्द खत्म हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार चंद्र करेंगे शतभिषा नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों को होगा महालाभ

---विज्ञापन---

बीमारियों से मुक्ति पाने का उपाय

जो लोग किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं या बार-बार बीमार हो जाते हैं, वो आज रात सावन के पहले सोमवार भगवान शिव की उपासना करें। साथ ही सच्चे मन से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से आपको शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।

सफलता पाने के लिए करें ये उपाय

यदि आप अपने करियर को लेकर संतुष्ट नहीं हो तो आज रात गणेश जी, भगवान शिव, देवी पार्वती की पूजा करें। साथ ही शिव चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इसके बाद शिवलिंग के पास घी का एक दीपक जलाएं और अपनी मनोकामना को बोलें। इस उपाय से कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी और सफलता के नए द्वार धीरे-धीरे खुलने लगेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: आज इन 5 राशियों के संबंधों में होगा सुधार, मौसम का लेंगे आनंद

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 14, 2025 10:37 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola