हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि व्रत के बाद कन्या पूजन किया जाता है. नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन करते हैं. कन्या पूजन कब किया जाएगा आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि 2026 कन्या पूजन (Pic Credit - AI)

Shardiya Navratri 2026: आश्विन माह में शुक्ल पक्ष के दौरान प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इस साल 11अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. आश्विन माह की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जानते हैं. शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक मनाई जाएगी. इसके बाद 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा. नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है.

शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन (Shardiya Navratri Kanya Puja Date)

हिंदू धर्म में तिथियों को लेकर अक्सर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है. ऐसे में कई बार दो तिथियां एक दिन होने सकती है. इस बार अष्टमी और नवमी का कन्या पूजन एक ही दिन किया जाएगा. पंचांग के अनुसार, मुहूर्त और तिथियों के शुरू और समापन होने के समय को देखते हुए. अष्टमी और नवमी दोनों तिथियों का कन्या पूजन एक ही दिन 19 अक्टूबर को किया जाएगा. इसके बाद 20 तारीख को दशहरा मनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2026 Date: कब शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि? जानिए तारीख और प्रतिपदा से लेकर नवमी तक सभी तिथियां

विज्ञापन

महाअष्टमी और महानवमी की तारीख (Mahanavami Mahashtami Date)

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 18 अक्टूबर 2026 की सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 19 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी. नवमी तिथि का समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर होगा. अष्टमी तिथि में सूर्योदय 19 अक्टूबर को होगा. ऐसे में इस दिन अष्टमी मान्य होगी.

नवमी तिथि का आरंभ 19 अक्टूबर को हो जाएगा. इसी दिन कन्या पूजन के लिए मुहूर्त प्राप्त हो रहा है. ऐसे में इसी दिन अष्टमी और नवमी कन्या पूजन किया जाएगा. मां दुर्गा के भक्त दुर्गा अष्टमी, महानवमी और कन्या पूजन से जुड़े सभी अनुष्ठान इस दिन कर सकते हैं. बता दें कि, 19 अक्टूबर को संधि पूजा का समय सुबह 10 बजकर 27 मिनट से लेकर 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, दोनों दिन का कन्या पूजन एक दिन कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola