Shardiya Navratri 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल शारदीय नवरात्रि का त्योहार आश्विन माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है, जिसका उत्सव कुल 9 दिन तक चलता है. इस दौरान मां दुर्गा के नव स्वरूपों की उपासना की जाती है और व्रत रखा जाता है. साल 2025 में 22 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि का पर्व चलेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करना भी शुभ होता है. इससे न सिर्फ मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं, बल्कि अपनी विशेष कृपा भी परिवारवालों पर बनाए रखती हैं.
आज हम आपको शास्त्रों में बताई गई उन 10 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शारदीय नवरात्रि में आप कभी भी खरीद सकते हैं. इससे न सिर्फ आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा, बल्कि गृह क्लेश, खराब सेहत और धन की कमी आदि समस्याओं से भी मुक्ति मिल सकती है.
शारदीय नवरात्रि में जरूर खरीदें ये 10 चीजें
- शारदीय नवरात्रि के दौरान धातु, सोने, चांदी या पीतल से बनी देवी-देवताओं की मूर्ति को खरीदना शुभ होता है.
- नवरात्रि में संपत्ति, वाहन, बर्तन, फर्नीचर और घर का सामान खरीदना शुभ होता है.
- नवरात्रि के दौरान श्रृंगार का सामान और कपड़े खरीदना भी शुभ माना जाता है.
- पीपल, बरगद, तुलसी, अशोक, कमल, केला, बेल और नीम आदि धार्मिक पेड़-पौधे शारदीय नवरात्रि के दौरान खरीदना शुभ होता है. इन्हें आप अपने घर या किसी पवित्र स्थल में लगा सकते हैं. साथ ही नियमित रूप से इनकी पूजा करें और इनमें जल चढ़ाएं.
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: 9 दिन चला युद्ध, 10वें दिन वध; जानें दशहरा से पहले नवरात्रि मनाने की कहानी
- कामधेनु गाय की मूर्ति घर में होना बेहद शुभ होता है. खासकर नवरात्रि के दौरान कामधेनु गाय की मूर्ति को खरीदकर घर में लाने से सकारात्मकता बढ़ती है. साथ ही देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है और परिवारवालों के जीवन में खुशियों का सामंजस्य बना रहता है.
- शारदीय नवरात्रि के दौरान गाय का घी खरीदना शुभ होता है. घी खरीदने के बाद नियमित रूप से मां दुर्गा के सामने उसका दीपक जलाएं. इससे आपका घर खुशियों से भरा रहेगा और आर्थिक संकट दूर होगा.
- नवरात्रि में चांदी का सिक्का खरीदकर घर लाएं और उसे मां के चरणों में अर्पित करें. इससे परिवार में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होगा. पर्व के समाप्त होने के बाद आप सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख सकते हैं.
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, जौ सृष्टि की पहली फसल है. नवरात्रि के दौरान जौ खरीदकर लाएं और मां दुर्गा को अर्पित करें. इससे आपको माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होगी.
- पीले चावल को शुभता, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इसलिए नवरात्रि में पीले चावल खरीदकर मां दुर्गा को जरूर अर्पित करें.
- नवरात्रि के दौरान घर में यंत्र की स्थापना करने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ता है. मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि के दौरान आप दुर्गा यंत्र, लक्ष्मी यंत्र, शनि यंत्र या विष्णु यंत्र खरीद सकते हैं. साथ ही नियमित रूप से यंत्रों की पूजा करें.
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में राशि अनुसार करें ये उपाय, जगतजननी पूरी करेंगी हर इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Shri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
2 hrs agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
5 hrs agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
5 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
7 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
8 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
21 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
2 days agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines