News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sawan Somwar 2025 Upay: सावन माह के हर एक दिन का खास महत्व है, जिस दौरान भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है। सावन में शिव जी की उपासना करने के साथ-साथ व्रत रखना भी शुभ माना जाता है। लेकिन जो लोग पूरे सावन व्रत या पूजा-पाठ नहीं कर पाते हैं, वो सावन के प्रत्येक सोमवार उपवास जरूर रखते हैं। दरअसल, सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। जब सावन माह में सोमवार आता है, तो उस दिन का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 11 जुलाई 2025 से सावन मास की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन अगले महीने 09 अगस्त 2025 को होगा। इस दौरान 4 सोमवार पड़ रहे हैं, जिसमें पहला सावन सोमवार 14 जुलाई, दूसरा 21 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई और चौथा 04 अगस्त 2025 को है। चलिए जानते हैं सावन के पहले सोमवार शिव जी को खुश करने वाले तीन अचूक उपायों के बारे में।
सावन के पहले सोमवार शिव जी की पूजा करें। उनके चरणों में एक-एक करके 108 बेल पत्र अर्पित करें। इस दौरान ‘ऊँ साम्ब सदा शिवाय नमः’ मंत्र का निरंतर जाप करते रहें। अंत में हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना को बोलें और जाने-अनजाने में की गई गलतियों के लिए माफी मांगें। इस उपाय से आपकी वह मनोकामना जल्द पूरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चंद्र की कृपा से मिथुन समेत 3 राशियों के बुरे दिन होंगे खत्म, करेंगे मेष राशि में गोचर
यदि आपके घर में आए-दिन क्लेश होते हैं, तो सावन के पहले सोमवार भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करें। शिवलिंग पर गंगाजल, बेल पत्र, शमी के पत्र, धतूरा, काले तिल, मौसमी फल और अक्षत चढ़ाएं। इस दौरान अपने खुशहाल जीवन की कामना करें। इस उपाय से आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा और गृह क्लेश भी दूर होने लगेगा।
सावन के पहले सोमवार सच्चे मन से देवों के देव महादेव की पूजा करें। शिव जी के चरणों में फल, फूल, मिठाई और वस्त्र अर्पित करें। साथ ही शिवलिंग का शक्कर के पानी से अभिषेक करें। इस उपाय से आपको शिव जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और धन संकट भी दूर होने लगेगा।
ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।