Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Samudrika Shastra: चेहरा देख जान सकते हैं किसी महिला का स्वभाव, ये 3 संकेत खोलते हैं सारे राज

Samudrika Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के अगों की बनावट, आकार, अंगों पर तिल और निशान के जरिए किसी का स्वभाव जान सकते हैं. किसी महिला का स्वभाव उसके चेहरे को देखकर जान सकते हैं. चेहरे पर मौजूद 3 संकेत उसके बारे में राज खोलते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 12, 2026 12:49
Photo Credit- AI

Samudrika Shastra: महिलाओं के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जानने के लिए सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है. सामुद्रिक शास्त्र में स्वभाव जानने के लिए कई चीजों के बारे में बताया गया है. यहां हम जानेंगे कि, कैसे किसी महिला का चेहरा देख उसके बारे में जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी महिला के चेहरे पर तीन अंग से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं. महिला के बारे में चेहरा देख कैसे जान सकते हैं चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

ठोड़ी पर डिंपल

अगर किसी महिला की ठोड़ी पर डिंपल पड़ता है तो वह उसके स्वभाव को बताता है. ऐसी महिला खुशमिजाज और वफादार होती है. इन महिलाओं को दयालु माना जाता है. ठोड़ी का आकार भी खास होता है, ठोड़ी गोल हो तो ऐसी महिला भाग्यशाली होती है. लंबी ठोड़ी वाली महिला सुखों को भोगती है. महिला के ठोड़ी पर डिंपल आना अच्छा माना जाता है ऐसी महिला स्वभाव की अच्छी होती हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Numerology: स्वभाव की भोली और इमोशनल होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, अक्सर मिलता है इन्हें धोखा

आइब्रो खोलती हैं राज

किसी की आइब्रो एकदम व्यवस्थित और धनुष के आकार की हैं तो यह चरित्रवान होती हैं. इनका व्यवहार अच्छा होता है. वहीं आइब्रो लंबी, मोटी और टूटी होती है तो उस महिला का स्वभाव सख्त होता है. अगर महिला की दोनों आइब्रो आपस में मिल रही होती हैं तो यह पति के लिए भाग्यशाली होती हैं. इनका शादीशुदा जीवन अच्छा होता है.

---विज्ञापन---

महिलाओं के होंठ

किसी महिला के होंठ देखकर उसके बारे में जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है. महिला के होंठ पतले और लाल होते हैं तो इनका स्वभाव परिवार और पति के प्रति अच्छा होता है. इनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी होती है. लेकिन मोटे और काले होंठ होना जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति को दर्शाता है. इन लोगों को दांपत्य जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 12, 2026 12:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.