हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताया, दिनचर्या से दूर करें ये बुरी आदतें, जानिए सुखी जीवन के उपाय

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचन के दौरान लोगों को कई बातों के बारे में बताते हैं. उनकी बताई बातों को अपनाकर जीवन में सुख की प्राप्ति कर सकते हैं. उन्होंने सुखी जीवन के लिए कई आदतों को त्यागने के बारे में बताया है. आइये जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Premanand Maharaj Quotes in Hindi: वृंदावन के प्रसिद्ध संतों में से एक प्रेमानंद महाराज अक्सर अपने विचारों के लिए जाने जाते हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी कई बड़ी हस्तियां भी उनकी भक्त हैं. वह अपने प्रवचन के दौरान भक्तों को जीवन से जुड़ी बातों का ज्ञान देते हैं. प्रेमानंद महाराज ने दिनचर्या में सुधार करने और बेहतर जीवन के लिए कई नियमों के बारे में बताया है. सेहत खराब होना और मन में बुरे विचार आना सभी दिनचर्या के कारण होता है. ऐसे में इनसे बचाव के लिए दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए. आपको कई आदतों को छोड़ना चाहिए साथ ही कई बातों को अपनी जीवन में अपनाना चाहिए.

इन चीजों का करें त्याग

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, गंदे विचारों और गंदे विचार वाली वीडियो का त्याग करना चाहिए. गंदे विचारों से भरी चीजों को देखने से बचना चाहिए. इसके कारण बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है. मोबाइल फोन में गंदी वीडियो देखने और गंदे विचाीरों का त्याग करने से जीवन बेहतर होगा. इसके साथ ही व्यक्ति को गलत लोगों की संगति में रहने से बचना चाहिए. गलत लोगों की संगति से जीवन बर्बाद हो सकता है. जो लोग आपको गलत सलाह देते हैं और पाप कर्म के लिए बढ़ावा देते है इनका साथ छोड़ देना चाहिए. नशे, मांसाहार और गलत खानपान का त्याग तकना चाहिए.

ये भी पढ़ें – Budh Gochar: वक्री बुध करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, करियर में तरक्की करें इन 3 राशि के लोग

विज्ञापन

सुखी जीवन के लिए इन चीजों को अपनाएं

ब्रह्मचर्या – दुसरे पुरुष और पराई स्त्री को गलत नजर से नहीं देखना चाहिए. व्यक्ति को ब्रह्मचर्या का पालन करना चाहिए. रिश्ते में जीवनसाथी के साथ छल-कपट नहीं करना चाहिए.

सात्विक भोजन – व्यक्ति को जीवन में सात्विक भोजन करना चाहिए. गलत खानपान नहीं करना चाहिए. इसके कारण व्यक्ति के मन पर असर होता है. शुद्ध और सात्विक भोजन करना चाहिए. नशे से और मांस खाने से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन

राधा नाम जाप – सभी दुखों का कारण पाप कर्म हैं. व्यक्ति को पाप कर्म का त्याग कर राधा नाम का जाप करना चाहिए. राधा नाम जाप करने से जीवन में परम सुख की प्राप्ति होती है. जीवन को सुखी बनाने के लिए नाम जाप का सहारा लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें – Gita Updesh: वैवाहिक जीवन को खुशियों से भर देंगे ये 3 उपदेश, मजबूत होगा पति-पत्नी का रिश्ता

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola