---विज्ञापन---

Religion angle-right

Pitru Paksha 2024: तर्पण करने से पहले इन 5 के लिए जरूर निकालें खाना, जानें खाने से जुड़े नियम

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष यानी श्राद्ध मास के दौरान पूर्वजों व पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना शुभ होता है। हालांकि श्राद्ध का खाना बनाने से लेकर अर्पित करने तक के कई नियम होते हैं, जिनका पालन न करने से साधक की पूजा खंडित हो सकती है। चलिए जानते हैं श्राद्ध के खाने से जुड़े नियमों के बारे में।

---विज्ञापन---

Pitru Paksha 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए पितृ पक्ष के हर एक दिन का खास महत्व है। इस दौरान पूजा-पाठ, पवित्र नदी नें स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देना शुभ माना जाता है। इसी के साथ इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध आदि धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं। हालांकि श्राद्ध के खाने को पूरी साफ-सफाई और शुद्धता का ध्यान रखते हुए बनाना चाहिए। इसके अलावा तर्पण करने से पहले श्राद्ध के खाने को पांच अंश यानी भाग में विभाजित करना जरूरी होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि तर्पण करने से पहले किनके लिए भोजन निकालना जरूरी होता है।

पितृ पक्ष की शुरुआत कब से हो रही है?

हिंदू पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि के दिन से पितृ पक्ष का आरंभ होता है, जिसकी शुरुआत इस बार 17 सितंबर 2024 से हो रही है। पितृपक्ष का समापन आश्विन मास की अमावस्या तिथि के दिन होता है, जो इस साल 2 अक्टूबर 2024 को है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2024: श्राद्ध में गलती से भी न खाएं ये दाल-सब्‍ज‍ियां, वरना नाराज होंगे पूर्वज!

Pitru Paksha 2023

---विज्ञापन---

श्राद्ध के खाने से जुड़े नियम

पितृपक्ष में पशु-पक्षी को खाना खिलाना जरूरी होता है। इसके बिना श्राद्ध की पूजा अधूरी मानी जाती है। श्राद्ध का खाना जब बनकर तैयार हो जाता है, तो सबसे पहले भोजन को तीन भाग में बांटा जाता है, जिसे जलाकर आहुति दी जाती है। इसके बाद भोजन को गाय, कुत्ता, कौवा, चींटी और देवी-देवताओं के लिए पांच भाग में बांटा जाता है।

दरअसल, पितृ पक्ष का खाना जीव-जंतुओं के लिए इसलिए निकाला जाता है, क्योंकि शरीर पांच तत्वों से मिलकर बनता है। चींटी को अग्नि, कौवा को वायु और गाय को पृथ्वी का तत्व माना जाता है। वहीं भगवान को आकाश का तत्व माना गया है। इससे 5 तत्वों का आशीर्वाद मिलता है।

---विज्ञापन---

इन चीजों का सेवन करने से बचें

पितृ पक्ष के दौरान तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा शराब, सिगरेट, तंबाकू, जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियां, काला नमक, मसूर की दाल, उड़द की दाल और सत्तू से बनी चीजों का सेवन करना भी वर्जित होता है।

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 काम; श्राद्ध पूजा होगी खंडित और पूर्वज भी हो जाएंगे नाराज!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 10, 2024 05:55 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola