---विज्ञापन---

Religion angle-right

Pitru Paksha 2024: श्राद्ध में गलती से भी न खाएं ये दाल-सब्‍ज‍ियां, वरना नाराज होंगे पूर्वज!

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के दौरान पवित्र नदी में स्नान, जरूरतमंद लोगों को दान और पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व है। इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं, जिनके विशेष आशीर्वाद से घर में सुख-शांति बनी रहती है। लेकिन इस दौरान कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। नहीं तो श्राद्ध की पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिनका श्राद्ध के दौरान सेवन करने से बचना चाहिए।

---विज्ञापन---

Pitru Paksha 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए पितृ पक्ष के हर एक दिन का खास महत्व है। धार्मिक दृष्टि से पितृ पक्ष यानी श्राद्ध माह में पूर्वजों व पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करने से साधक को विशेष लाभ प्राप्त होता है। इसके अलावा इस समय दान और पवित्र नदी में स्नान करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।

पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद पूर्णिमा तिथि के दिन पितृ पक्ष का आरंभ होता है, जिसका समापन पितृ अमावस्या के दिन होगा। इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर 2024 से हो रही है, जिसका समापन 2 अक्टूबर 2024 को होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान जो लोग श्रद्धा भाव से पूर्वजों व पितरों का तर्पण करते हैं, उन्हें कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं उन दाल, सब्जियों और मसालों के बारे में, जिनका पितृ पक्ष के दौरान सेवन करना वर्जित है।

---विज्ञापन---

तामसिक भोजन

पितृ पक्ष के दौरान प्याज, लहसुन, अंडा, मछली और मीट आदि तामसिक भोजन का सेवन करने की मनाही होती है। इसके अलावा शराब, सिगरेट, तंबाकू उत्पाद आदि का सेवन करना भी वर्जित माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha में गुड़ समेत इन 3 चीजों के दान से पूर्वजों को करें खुश, वंश-धन में होगी वृद्धि!

---विज्ञापन---

Pitru-Paksha-2024

सब्जियां

गाजर, करेला, चुकंदर, सरसों का साग, अरबी, बैंगन, पेठा, मूली और शलजम आदि सब्जियों से बनी चीजों का सेवन करने से पितृ पक्ष की पूजा खंडित हो सकती है। इसके अलावा इस दौरान उन सब्जियों को खाने की भी मनाही होती है, जो जमीन के नीचे उगती हैं।

---विज्ञापन---

दाल

तामसिक भोजन के अलावा पितृ पक्ष के दौरान चने की दाल, मसूर की दाल, उड़द की दाल और सत्तू को खाने से पाप लगता है। इसके अलावा इन दाल के बीच से बनी चीजों को खाना भी वर्जित माना जाता है।

मसाले

पितृ पक्ष के दौरान दाल और सब्जियों के अलावा कुछ मसालों को खाने की भी मनाही होती है। श्राद्ध के खाने में राई, काला नमक, जीरा और सरसों के बीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपको पूर्वजों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 काम; श्राद्ध पूजा होगी खंडित और पूर्वज भी हो जाएंगे नाराज!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 07, 2024 06:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola