Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Papamochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और भाग्य को चमकाने के उपाय

Papamochani Ekadashi 2026: आज 15 मार्च 2026 को महापुण्यदायी पापमोचनी एकादशी है, जो कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है. चलिए जानते हैं पापमोचनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, महत्व और उपायों के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 15, 2026 06:21
Papamochani Ekadashi 2026
Credit- Meta AI

Papamochani Ekadashi 2026: एक साल में कुल 24 बार एकादशी आती है, जिसमें से पापमोचनी एकादशी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस एकादशी पर व्रत और विष्णु जी की पूजा का विधान है, जिससे पाप नष्ट होते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है. पंचांग के अनुसार, पापमोचनी एकादशी का व्रत हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है, जो कि आज ही है. इसलिए आज 15 मार्च 2026 को महापुण्यदायी पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. हालांकि, आज के दिन शुभ मुहूर्त में कुछ उपायों को करके भी विष्णु जी को खुश किया जा सकता है, जिनके बारे में आपको यहां जानने को मिलेगा.

पापमोचनी एकादशी की पूजा का मुहूर्त (papmochani ekadashi puja muhurat)

  • सूर्योदय- सुबह 06:31
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:55 से सुबह 05:43
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:06 से दोपहर 12:54
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 06:29 से शाम 07:41

पापमोचनी एकादशी के उपाय (papmochani ekadashi ke upay)

  • पापमोचनी एकादशी के दिन यानी आज सूर्योदय के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और उनके सामने घी का एक दीपक जलाएं. साथ ही विष्णु सहस्रनाम का 3 बार पाठ करें. इससे आपको कष्टों से मुक्ति मिलने के साथ-साथ मानसिक शांति मिलेगी.
  • अगर आपके ऊपर बहुत ज्यादा कर्ज चढ़ा हुआ है या आप किसी बहुत बड़ी परेशानी में फंसे हुए हैं तो आज सायाह्न सन्ध्या में गरीबों को केले, पीली दाल, धन, पीले रंग के कपड़े या अपनी क्षमता के अनुसार कोई भी पीले रंग का सामान दान करें.
  • पैसों की कमी से मुक्ति पाने के लिए आज सायाह्न सन्ध्या में विष्णु जी की पूजा करें और घर के मुख्य द्वार पर एक देसी घी का 9 बत्तियों वाला शुद्ध दीपक जलाएं.

ये भी पढ़ें- Numerology: चतुराई और मधुरता से जीत हासिल करते हैं इन तिथियों पर जन्मे लोग, Ishqan De Lekhe की हीरोइन Isha Malviya का भी ये ही है Mulank

---विज्ञापन---

पापमोचनी एकादशी का व्रत कब खोलें? (papmochani ekadashi ka vrat kab khulega)

आज 15 मार्च 2026 को रखे जाने वाले पापमोचनी एकादशी के व्रत का पारण कल 16 मार्च 2026 को होगा. कल 16 मार्च 2026 को कभी भी आप सुबह 6 बजकर 30 मिनट से सुबह 8 बजकर 54 मिनट के बीच व्रत का पारण कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 15, 2026 06:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.