Fridge Vastu Tips: वास्तु दोष का कारण बनता है फ्रिज के ऊपर रखा सामान, भूलकर भी न करें ऐसी गलती

Fridge Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सभी छोटी-बड़ी चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है. ऐसे ही फ्रिज के ऊपर कई चीजों को रखना अशुभ माना जाता है. फ्रिज के ऊपर कई चीजों को रखना वास्तु दोष का कारण बनता है चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Fridge Vastu Tips

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Fridge Vastu Tips: वास्तु में दिशा और दशा का खास महत्व होता है. वास्तु के अनुसार, सभी नियमों का ध्यान रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है जबकि, कुछ गलतियां वास्तु दोष का कारण बनती हैं. वास्तु में कई बातों के बारे में बताया गया है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, फ्रिज के ऊपर कई चीजों को रखना अशुभ माना जाता है. इन चीजों को फ्रिज के ऊपर रखने से बचना चाहिए. वरना इसका बुरा प्रभाव होता है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

फ्रिज के ऊपर न रखें दवाइयां

फ्रिज के ऊपर कभी भी दवाए नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करना गलत होता है. फ्रिज के ऊपर दवा रखने से सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. दवा बीमारी की ऊर्जा से जोड़ती हैं और इससे नुकसान होता है. यह शुभ नहीं मानी जाती है.

Advertisment

भारी सामान रखने से बचें

किसी प्रकार का भारी सामान जैसे डिब्बे और बर्तन फ्रिज के ऊपर नहीं रखने चाहिए. वास्तु के अनुसार, इसे अशुभ माना जाता है. इससे घर की ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है. यह मानसिक तनाव का कारण बनता है

इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें

फ्रिज के ऊपर बिजले के सामान जैसे चार्जर, एक्सटेंशन बोर्ड, छोटी लाइट्स आदि नहीं रखने चाहिए. फ्रिज के ऊपर इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ऊर्जा पैदा होती है जो ऊर्जा के संतुलन को खराब करती है. यह घर में तनाव और आपसी मतभेद का कारण बन सकती है.

विज्ञापन

फ्रिज पर न रखें धार्मिक चीजें

भगवान की तस्वीर और धार्मिक पुस्तकें फ्रिज के ऊपर नहीं रखनी चाहिए. फ्रिज के ऊपर इन्हें रखना अच्छा नहीं माना जाता है. इसके कारण धार्मिक वस्तुओं का सम्मान कम माना जाता है. इन चीजों को घर के मंदिर में ही रखें.

फ्रिज पर पौधा-पानी रखने से बचें

फ्रिज पर सजावट के लिए पौधे या बर्तन में पानी भरकर रख देते हैं. लेकिन ऐसा करना गलत होता है. फ्रिज के ऊपर इन चीजों को रखने से ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है. फ्रिज के ऊपर इन चीजों को रखना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ