Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Papmochani Ekadashi 2026: 15 या 16 मार्च, कब है पापमोचनी एकादशी? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत के पारण का समय

Papmochani Ekadashi 2026 Date: साल में आने वाली 24 एकादशियों में पापमोचनी एकादशी को महापुण्यदायी माना जाता है, जिसकी तिथि को लेकर इस बार कन्फ्यूजन बना हुआ है. जहां कुछ लोग 15 मार्च को तो कई 16 मार्च 2026 को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखने की बात कह रहे हैं. हालांकि, यहां पर आपको पापमोचनी एकादशी की तिथि से लेकर शुभ मुहूर्त और पूजा विधि की सही जानकारी मिल जाएगी.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 14, 2026 06:34
Papmochani Ekadashi 2026
Credit- Social Media

Papmochani Ekadashi 2026 Date, Shubh Muhurat, Puja Vidhi & Vrat Ke Paran Ka Samay: जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित पापमोचनी एकादशी का व्रत हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत खास होता है. इस दिन न सिर्फ भक्तजन व्रत रखते हैं, बल्कि विधिपूर्वक श्री हरि की उपासना भी करते हैं. माना जाता है कि पापमोचनी एकादशी के व्रत से बड़े से बड़े पापों से मुक्ति मिल सकती है. साथ ही विष्णु जी की कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होता है. पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. हालांकि, इस बार पापमोचनी एकादशी की सही तिथि को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है.

यहां पर आप जान सकते हैं कि साल 2026 में 15 मार्च या 16 मार्च, किस दिन पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. साथ ही आपको विष्णु जी की पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजन विधि और व्रत के पारण के समय के बारे में जानने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

पापमोचनी एकादशी कब है 2026 में? (papmochani ekadashi kab hai 2026 mein)

पंचांग के मुताबिक, इस बार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी का आरंभ 14 मार्च 2026 की सुबह 08:10 पर हो रहा है, जबकि समापन 15 मार्च 2026 को सुबह 09:16 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर साल 2026 में पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026 को रखना शुभ रहेगा.

पापमोचनी एकादशी व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त (papmochani ekadashi ka shubh muhurt)

  • सूर्योदय- सुबह 06:31
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:55 से 05:43
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर में 12:06 से 12:54
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 06:27 से 06:51
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:29 से 07:41

पापमोचनी एकादशी की पूजा विधि (papmochani ekadashi puja vidhi in hindi)

  • सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग के शुद्ध व पवित्र कपड़े धारण करें.
  • भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें.
  • विष्णु जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं.
  • विष्णु जी को जल, वस्त्र, चंदन, फूल, फल और मिठाई अर्पित करें.
  • विष्णु मंत्र का जाप करें और पापमोचनी एकादशी व्रत की कथा सुनें या पढ़ें.
  • आरती करें.
  • अगले दिन व्रत का पारण करने से पहले दान अवश्य करें.

ये भी पढ़ें- Rashifal 14 March 2026: इन 6 राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा शनिवार का दिन, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

---विज्ञापन---

पापमोचनी एकादशी का व्रत कब खोलें? (papmochani ekadashi vrat ke paran ka samay)

15 मार्च 2026 को तो पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, लेकिन उपवास का पारण अगले दिन यानी 16 मार्च 2026 को होगा. 16 मार्च 2026 को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से सुबह 8 बजकर 54 मिनट के बीच कभी भी आप व्रत का पारण कर सकते हैं. हालांकि, इस दिन सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर द्वादशी तिथि समाप्त होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 14, 2026 06:32 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.