Buddha Quotes: आगे-पीछे घूमेगी शोहरत और धन, जिसने अपना लीं भगवान बुद्ध की ये 7 शिक्षाएं!

Buddha Quotes: भगवान बुद्ध, भारत के महानतम विचारकों में से एक थे। उनकी शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं और उन्हें एक शांतिपूर्ण जीवन जीने का मार्ग दिखाती हैं। आइए जानते हैं भगवान बुद्ध की ये 7 शिक्षाएं, जो जीवन में शोहरत और धन बरसाती हैं।

lord-buddha-teachings

Buddha Quotes: भारत की भूमि भगवान राम, श्रीकृष्ण और गौतम बुद्ध की पावन भूमि है, जिनकी कथाएं, उपदेश और शिक्षाएं पूरे विश्व में पढ़ी, सुनी और मानी जाती हैं। भगवान गौतम बुद्ध को हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु का 9वां अवतार माना गया है, जिन्होंने आडंबर और पाखंड को समाप्त कर बौद्ध धर्म की स्थापना की। आज यह धर्म एशिया के सबसे बड़े और विकसित देशों में पूरी गहराई से स्थापित है। आइए जानते हैं, भगवान बुद्ध से जुड़ी रोचक और उपयोगी बातें और उनकी अनमोल 7 शिक्षाएं, जो किसी का भी जीवन बदल सकती हैं?

विज्ञापन

एक राजकुमार बन गए दिव्य महायोगी

गौतम बुद्ध का जन्म एक राजकुमार के रूप में हुआ था। उन्हें सुख-सुविधाओं और भोग-विलास की कोई कमी नहीं थी। लेकिन उन्हें जीवन के दुखों और पीड़ा का एहसास हुआ। उन्होंने अपने महल को छोड़कर सन्यास ले लिया और कई वर्षों तक उन्होंने कठोर तपस्या की। एक दिन पीपल के पेड़ के नीचे ध्यान करते हुए उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई। इसी क्षण से वे बुद्ध कहलाए। बुद्ध ने जीवन के चार आर्य सत्य बताए: ‘दुःख, दुःख का कारण, दुःख से मुक्ति और मुक्ति का मार्ग। उन्होंने लोगों को दुःखों से मुक्ति का मार्ग दिखाया। बुद्ध ने जीवन के मूल्यों जैसे करुणा, दया और अहिंसा पर जोर दिया। इस प्रकार एक राजकुमार दिव्य महायोगी बन गए। उनकी शिक्षाओं ने दुनिया भर के लोगों को प्रभावित किया और बौद्ध धर्म का जन्म हुआ।

विज्ञापन

भगवान बुद्ध की 7 शिक्षाएं

Lord-Buddhas-face-close-up

विज्ञापन

1. क्रोध पर काबू पाएं: ‘क्रोध को थामे रखना जलते हुए कोयले को पकड़ने जैसा है। आप किसी और को चोट पहुंचाने की सोच रहे हैं, लेकिन जल आप ही रहे हैं।’ क्रोध सिर्फ दुख और पछतावा लाता है। इसे छोड़कर शांत और सकारात्मक बने रहें।

2. मन को शुद्ध रखें: ‘आप जो सोचते हैं, वही बन जाते हैं। आपका मन ही आपकी दुनिया बनाता है।’ इसलिए हमेशा सकारात्मक और अच्छी बातें सोचें, क्योंकि बुरी सोच से मन अशांत होता है। मन को साफ और सुलझा हुआ रखें।

विज्ञापन

3. दया और करुणा का मार्ग अपनाएं: ‘दूसरों के प्रति दया और करुणा दिखाएं, क्योंकि हर किसी का जीवन संघर्षों से भरा होता है।’ दूसरों की मदद करें, उनके दुख को समझें और जरूरतमंदों का सहारा बनें।

4. सही समय पर सही निर्णय लें: ‘आपका भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आप आज क्या कर रहे हैं।’ इसलिए आज के समय को सही तरीके से उपयोग करें। आलस्य छोड़कर अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ें।

विज्ञापन

Lord-Buddha-talking-to-common-men-and-women-in-a-city

5. अहंकार को त्यागें: ‘अहंकार आपको नीचे गिरा सकता है। विनम्रता आपको ऊंचाई पर ले जाती है।’ अपने जीवन में विनम्रता और सादगी को अपनाएं। अहंकार से रिश्ते और आपकी सफलता दोनों को नुकसान पहुंचता है।

विज्ञापन

6. संतोष ही सच्चा सुख है: ‘सच्चा सुख वही है जो संतोष में है, लालच में नहीं। जो आपके पास है, उसमें खुश रहना सीखें।’ यह देखा गया है कि ज्यादा पाने की लालसा दुख का कारण बनती है।

7. मध्यम मार्ग अपनाएं: ‘जीवन में अत्यधिक सुख या अत्यधिक त्याग से कुछ नहीं मिलता। संतुलित और मध्यम मार्ग ही सही है।’ हर चीज में संतुलन बनाए रखें। न बहुत ज्यादा भौतिक चीजों में उलझें और न ही जरूरत से ज्यादा त्याग करें।

विज्ञापन

भगवान बुद्ध की ये 7 शिक्षाएं हमारे जीवन को सही दिशा में ले जाती हैं। इन पर अमल करके हम अपने मन को शांत, जीवन को सरल और दिल को खुश रख सकते हैं। दुनिया के महान से महान लोगों ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपना कर जीवन को सफल बनाया है। महात्मा बुद्ध के ये सीख शोहरत और धन को आप तक तक खींच कर ले आते हैं। इन बातों को अपने जीवन में अपनाएं और देखें कि कैसे आपकी सोच और जीवन बदल जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ