Numerology

Video: इन 3 तारीखों पर जन्मे लोगों का 2026 में होगा भाग्योदय, सोने की तरह चमकेगी किस्मत

Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख से मूलांक का पता कर सकते हैं. मूलांक के जरिए व्यक्ति के भविष्य के बारे में जान सकते हैं. नए साल 2026 मूलांक 9 वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा. इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Numerology: मूलांक 9 वालों के लिए 2026 अच्छा रहेगा. यह मंगल का मूलांक है और 2026 अंक ज्योतिष के मुताबिक सूर्य का साल है. सूर्य और मंगल मित्र ग्रह हैं. मूलांक 9 वालों को सफलता मिलेगी और नए अवसर मिलेंगे. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 9 होता है. किसी भी महीने की इन तारीखों पर जन्मे लोगों को आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आप जो भी फैसला लेंगे आपके पक्ष में होगा.

विज्ञापन

नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. काम का थोड़ा बहुत दबाव हो सकता है. कारोबार में लगे लोगों को लाभ मिलेगा. आप लोगों को नई डील होने से फायदा हो सकता है. जून से लेकर दिसंबर के बीच आपको राहत मिलेगी. रिश्ते के लिहाज से मूलांक 9 वालों के लिए साल अच्छा रहेगा. दोस्ती बढ़ेगी और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ