Plant Vastu Tips: पैसे और खुशहाली लाने वाले 3 जरूरी पौधे, जिन्हें हर घर के दरवाजे पर रखने से होती बरकत

Plant Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा ऊर्जा का केंद्र है, वहीं, सही पौधों से सुख-शांति और धन की वृद्धि संभव है। क्या आप जानते हैं कि कौन से पौधे नकारात्मकता दूर करके सकारात्मकता और आर्थिक समृद्धि बढ़ा सकते हैं? आइए जानते हैं, पौधों से जुड़ा आसान वास्तु रहस्य और अपने घर में खुशहाली लाने के नायाब तरीके।

Plant-Vastu-Tip

Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. यही वह स्थान है, जहां से ऊर्जा घर में प्रवेश करती है. अगर इस जगह को सही तरीके से सजाया जाए, तो सकारात्मकता, सुख और समृद्धि अपने आप आकर्षित होती है. पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि सही दिशा और सही स्थान पर लगाए जाएं, तो धन और खुशहाली भी बढ़ाते हैं. आइए जानते हैं, घर के मेन गेट पर कौन-से 3 शुभ पौधे लगाने से बरकत तेज होती है?

विज्ञापन

तुलसी का पौधा

तुलसी को भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान दिया गया है. इसे धार्मिक और वास्तु दोनों ही दृष्टि से शुभ माना जाता है. मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है. यदि तुलसी को घर के मुख्य द्वार के पास लगाया जाए, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को रोकती है और सकारात्मक ऊर्जा को अंदर आने देती है. साथ ही वातावरण शुद्ध रहता है. सुबह तुलसी को जल देना और दीपक जलाना मानसिक शांति भी देता है. ध्यान रखें कि तुलसी सूखी या मुरझाई न हो, क्योंकि इससे विपरीत असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

मनी प्लांट

मनी प्लांट को समृद्धि और आर्थिक मजबूती से जोड़ा जाता है. वास्तु के अनुसार, इसे मुख्य द्वार के पास या प्रवेश क्षेत्र में लगाना शुभ माना जाता है. मनी प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और खर्च पर नियंत्रण में मदद करता है. इसे हमेशा हरा भरा रखें और बेल को नीचे की ओर लटकने न दें. ऊपर की ओर बढ़ती बेल तरक्की और उन्नति का संकेत मानी जाती है. साफ पत्ते और सही देखभाल इसके शुभ प्रभाव को बढ़ाती है.

विज्ञापन

जैस्मीन

जैस्मीन यानी चमेली का पौधा अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है. वास्तु शास्त्र में इसे भी शुभ माना गया है. मुख्य द्वार के पास जैस्मीन लगाने से घर का माहौल खुशनुमा रहता है. इसकी सुगंध तनाव को कम करती है और घर में शांति बनाए रखती है. माना जाता है कि जैस्मीन नकारात्मक विचारों को दूर कर रिश्तों में मधुरता लाती है. शाम के समय इसकी खुशबू पूरे घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है.

ऊर्जा का प्रवाह

मुख्य द्वार पर पौधे लगाते समय साफ सफाई का ध्यान रखना जरूरी है. सूखे पत्ते तुरंत हटा दें. पौधों को पर्याप्त धूप और पानी मिले, इसका ध्यान रखें. प्रवेश द्वार पर बहुत ज्यादा भीड़ न लगाएं, ताकि ऊर्जा का प्रवाह बना रहे. सही देखभाल के साथ ये पौधे घर को सुंदर ही नहीं, बल्कि सुख समृद्धि से भरपूर भी बना सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ