Kaalchakra: कुंडली में मंगल कमजोर तो हो सकते हैं कंगाल, इन उपायों को करने से करेंगे तरक्की

Kaalchakra Today: कुंडली में ग्रह स्थिति से लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. अगर कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है तो इंसान कंगाल हो सकता है. आप कुछ उपायों को कर मंगल को मजबूत कर सकते हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में जानते हैं.

Kaalchakra Today

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 30 December 2025: मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है. मंगल ग्रह को शक्ति, ऊर्जा, आत्मविश्वास और पराक्रम का स्वामी माना जाता है. मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह को मकर राशि में उच्च का माना जाता है और कर्क राशि में नीच राशि का माना जाता है. मंगल का रत्न मूंगा होता है. अगर कुंडली में मंगल कमजोर स्थिति में हो तो यह जीवन में मुश्किले ला सकता है. मंगल के कमजोर होने से इंसान विवाद में फंसता रहता है और उसे क्रोध अधिक आता है.

विज्ञापन

आज 30 दिसंबर 2025 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय मंगल ग्रह के कमजोर होने से क्या नुकसान होता है और किन उपायों से मंगल को मजबूत कर सकते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

मंगल के कमजोर होने के लक्षण

अगर कुंडली में मंगल कमजोर होता है तो व्यक्ति विवाद में फंसता है. इसके प्रभाव से व्यक्ति को क्रोध आता है और बीपी से संबंधी समस्या होती है. ऐसे व्यक्ति को करियर में संघर्ष करना पड़ता है. आत्मविश्वास की कमी हो जाती है. यह चिड़चिड़ापन और गलत निर्णय लेने का कारण बन सकता है.

मंगल को मजबूत करने के उपाय

मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और हनुमान जी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. मंगलवार का व्रत रखें. हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए. चोला चढ़ाने का अर्थ हनुमानजी की मूर्ति पर सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना होता है. मंगल के मंत्र “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” का जाप करें और ज्योतिषी की सलाह पर मूंगा रत्न धारण करें.

विज्ञापन

यदि आप मंगल ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण और उपायों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ