धार्मिक नगरी मथुरा में Sunny Leone का डीजे शो कैंसिल, न्यू ईयर पार्टी को लेकर क्यों हुआ बवाल

Sunny Leone News: अभिनेत्री सनी लियोनी नए साल के मौके पर मथुरा में डीजे शो में परफॉर्म करने वाली थी. शो का आयोजन धार्मिक नगरी में होने के कारण इसको लेकर विवाद हुआ और रद्द करने की मांग उठी अब इस शो को कैंसल कर दिया गया है.

Sunny Leone News

Photo Credit- News24GFX

Sunny Leone News: सनी लियोनी की न्यू ईयर पार्टी को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद इसे कैंसिल कर दिया गया है. अभिनेत्री सनी लियोनी का यह प्रोग्राम धार्मिक नगरी में हो रहा था ऐसे में साधु-संत इस कार्यक्रम का विरोध में आए और इसको रद्द करने की मांग उठाई. इन्होंने सनी लियोनी के नए साल पर होने वाले डीजे शो के कैंसिल करने और मथुरा में सनी लियोनी की एंट्री पर रोक लगानी की मांग की थी. सनी लियोनी का यह न्यू ईयर पार्टी पर होने वाला डीजे शो रद्द कर दिया गया है.

विज्ञापन

सनी लियोनी के प्रोग्राम को लेकर विरोध

सनी लियोनी का नए साल का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा में हो रहा था इसको लेकर मथुरा के साथु-संतों विरोध किया. कई साधु-संतों और धार्मिक संगठन ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी. संतों का कहना है कि, सनी लियोनी पोर्न फिल्मों से जुड़ी रही हैं. धार्मिक नगरी मथुरा में सनी लियोनी का आना धार्मिक भावनाओं को भड़काने जैसा है. साधु-संतों ने सनी लियोनी के प्रोग्राम को कैंसिल करने और कार्यवाई की अपील की थी. अब यह कंफर्म कर दिया गया है कि, मथुरा में सनी लियोनी की डीजे शो नहीं होगा.

विज्ञापन

1 जनवरी को होना था सनी लियोनी का डीजे शो

बता दें कि, सनी लियोनी का डीजे शो मथुरा के एक निजी होटल ललिता ग्रैंड और होटल द ट्रक में होना था. इसे लोगों ने ब्रजभूमि को कलंकित करने वाला बताया. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी ने इसका कड़ा विरोध किया. बीते सोमवार को साधु-संतों ने मुर्गाबाद के नारे लगाए और प्रदर्शन किया. दिनेश फलाहारी ने जिलाधाकारी को पत्र लिखकर नए साल के इस कार्यक्रम को अश्लीलता और फूहड़ता परोसने वाला बताया और रद्द करने की मांग की थी. अब इसको लेकर फैसला हो गया है सनी लियोनी का प्रोग्राम रद्द कर दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ