Kaalchakra Today 1 July 2025: अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए हर एक व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है, लेकिन कई बार तमाम प्रयास करने के बाद भी अच्छा मुनाफा नहीं होता है। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति ज्योतिष उपायों का भी सहारा ले सकता है। दरअसल, शास्त्रों में हर के कारोबार से जुड़े उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से वो मुनाफे को बढ़ा सकता है। आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको कपड़े, अनाज, खाने-पीने की चीजों, कॉस्मेटिक और महिलाओं से जुड़े बिजनेस को बढ़ाने के उपायों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि किस कारोबार का संबंध कौन-से ग्रह से होता है।
कपड़े का कारोबार
कपड़े का कारोबार बहुत सारे ग्रहों से संबंध रखता है। लेकिन मुख्य रूप से इसका संबंध शुक्र ग्रह से होता है। कपड़े से जुड़े कारोबारियों को अपने कारोबार में बरकत लाने के लिए सुबह और शाम ऊँ शुं शुक्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और मुनाफा बढ़ेगा।
अन्य उपाय-
- स्फटिक की माला गले में धारण करें।
- काले रंग का कम से कम इस्तेमाल करें।
- हर शुक्रवार मां लक्ष्मी के मंदिर में सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
खाने-पीने की चीजों का कारोबार
अनाज और खाने-पीने की चीजों से जुड़े कारोबार का गुरु ग्रह से संबंध होता है। जबकि पके हुए भोजन का शुक्र ग्रह से संबंध है। पानी, जूस और आइसक्रीम से जुड़े बिजनेस का संबंध चंद्रमा से होता है। इन चीजों से जुड़े कारोबार में सफलता पाने के लिए कारोबारियों को भगवान कृष्ण की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए।
अन्य उपाय-
- सुबह-शाम ऊँ क्लीं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करें।
- सुबह-शाम अपने माथे पर सफेद और पीला चंदन लगाएं।
- अपने पास पीले रंग का रेशमी रुमाल रखें।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
कॉस्मेटिक का कारोबार
कॉस्मेटिक और महिलाओं से संबंधित कारोबार शुक्र प्रधान होता है। इस कारोबार पर चंद्रमा का भी प्रभाव पड़ता है। इससे जुड़े बिजनेस में तरक्की पाने के लिए कार्यक्षेत्र में मां लक्ष्मी की छोटी-सी प्रतिमा रखें और हर सुबह मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर गुलाब की सुगंध वाला इत्र चढ़ाएं।
अन्य उपाय-
- ऊँ श्रीं श्रियै नम: मंत्र का जाप करें।
- हर शुक्रवार की शाम मां लक्ष्मी को सफेद सुगंधित फूल अर्पित करें।
यदि आप राशि अनुसार कारोबार बढ़ाने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Rajyog 2025: शुक्र गोचर से बना केंद्र त्रिकोण और मालव्य राजयोग, 26 जुलाई तक ये 3 राशियां रहेंगी ठाट-बाट से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
6 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
9 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
9 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
10 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
11 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
15 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines