Kaalchakra Today: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन किया गया है, जिनका अपना महत्व है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई एक ग्रह भी गलत जगह पर विराजमान होता है तो उसका प्रभाव उनके जीवन पर पड़ता है। इसके अलावा ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण लोगों को विभिन्न बीमारियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि कुछ उपायों को करके सूर्य से लेकर राहु-केतु ग्रह को मजबूत किया जा सकता है।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि किस ग्रह के कमजोर होने से कौन-सी बीमारियां होती हैं। साथ ही आपको प्रत्येक ग्रह के अधिकार क्षेत्र के बारे में भी पता चलेगा।
सूर्य ग्रह
सूर्य ग्रह का अधिकार क्षेत्र हार्ट, रीढ़ की हड्डी, आंख, सिर और हड्डियों की मजबूती है। दिमाग और शरीर का दायां भाग भी सूर्य से प्रभावित होकर रोग देता है। सूर्य के अशुभ होने पर शरीर में अकड़न, बार-बार मुंह से थूक आना, दांतों में तकलीफ, आत्मविश्वास में कमी, चिड़चिड़ापन बढ़ना, हृदय रोग, दिल की धड़कन कम या तेज होना, हार्ट ब्लॉकेज, उच्च रक्तचाप और हर समय थकान की समस्या होती है। इसके अलावा आंखें कमजोर या इससे जुड़ा कोई रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
चंद्र ग्रह
चंद्र ग्रह का अधिकार क्षेत्र मस्तिष्क, छाती, हार्मोन्स, मानसिक स्थिति और शरीर के बाएं भाग पर है। चंद्रमा कमजोर हो, इसकी महादशा या अंतर्दशा चल रही हो तो व्यक्ति को सर्दी-जुकाम, मिर्गी, मानसिक रोग, हार्मोन्स में गड़बड़ी, फेफड़े संबंधी रोग, स्मरण शक्ति कमजोर होना, मन में घबराहट, शंका, अनिश्चित भय, नींद न आना, पाचन तंत्र कमजोर होना, अचानक मूड स्विंगस होना, डर या चिंता का सताना और फेफड़ों से संबंधित रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा मन में आत्महत्या करने के विचार आते हैं।
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: कब है कृष्ण जन्माष्टमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय
मंगल ग्रह
मंगल का अधिकार क्षेत्र रक्त, मांसपेशियों, बोन मैरो और पित्त पर है। जन्म कुंडली में मंगल कमजोर हो, इसकी महादशा या अंतर्दशा चल रही हो तो व्यक्ति को ब्लड प्रेशर, एनीमिया, चोट लगना, जलना, दुर्घटना होना, वात रोग, गठिया, फोड़े-फुंसी, क्रोध बढ़ना, स्किन एलर्जी, पाइल्स, शरीर में सूजन या घाव होने के योग बनते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को बार-बार बुखार आता है और शरीर में कंपन महसूस होती है।
यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य 6 ग्रहों के कमजोर होने के कारण व्यक्ति को कौन-कौन सी बीमारियों का सामना करना पड़ता है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- पूजा करते समय बच्चा रोने लगे तो पूजन बीच में छोड़ दें? प्रेमानंद महाराज से जानें नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
36 mins agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
3 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
4 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
6 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
10 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines