हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Astro Tips: इन 5 भारतीय मसालों को माना जाता है पवित्र, डाइट में शामिल करने से अच्छी रहती है सेहत!

भारत के मसाले दुनियाभर में फेमस हैं। खाने में स्वाग बढ़ाने के अलावा पूजा-पाठ में भी मसालों का इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं ऐसे पांच भारतीय मसालों के बारे में जो स्वास्थ्य और धार्मिक दोनों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन

Indian Spices That Bring Prosperity: खाने में मसालों की अहम भूमिका होती है। यदि एक मसाला भी खाने में ज्यादा या कम हो जाता है तो उससे भोजन का स्वाद बिगड़ जाता है। रसोई के अलावा शास्त्रों में भी मसालों का खास महत्व है। कुछ मसाले ऐसे होते हैं जिन्हें काफी पवित्र माना जाता है। इन मसालों का इस्तेमाल पूजा-पाठ में तो होता ही है। साथ ही सेहत के लिए भी ये वरदान साबित होते हैं। चलिए जानते हैं 5 ऐसे भारतीय मसालों के बारे में जिनका इस्तेमाल भोजन के साथ-साथ पूजा-पाठ में भी होता है।

हल्दी

हल्दी पीले रंग की होती है जिसका कलर पवित्रता और समृद्धि को दर्शाता है। हल्दी को ग्रहों के राजा सूर्य का प्रतीक माना जाता है, जिसके शुभ प्रभाव से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। सगाई, शादी, मुंडन और मांगलिक कार्यों में भी हल्दी का इस्तेमाल होता है। रसोई में इसके इस्तेमाल से घर में खुशियां आती हैं और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

ये भी पढ़ें- Video: बृहस्पति-सूर्य की कृपा से इस राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, आएगा नौकरी का ऑफर!

विज्ञापन

दालचीनी

दालचीनी का इस्तेमाल केवल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि धार्मिक कार्यों में भी इसका उपयोग होता है। दालचीनी की गर्म और मीठी सुगंध से वातावारण शांत होता है। खासतौर पर भगवान गणेश की पूजा के दौरान दालचीनी का इस्तेमाल होता है।

इलायची

इलायची एक भारतीय मसाला है जिसे काफी पवित्र माना जाता है। प्रसाद और प्रार्थना के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली धूप में इलायची का उपयोग होता है। इसकी मीठी सुगंधित खुशबू से वातावरण शुद्ध हो जाता है। इसके अलावा भोजन बनाने में भी इसका इस्तेमाल होता है। इलायची के सेवन से पाचन सही रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन

जीरा

जीरा एक भारतीय मसाला है जिसका इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता है। देवी-देवताओं के प्रसाद में जीरे का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा धूप में भी जीरा होता है जिसकी सुगंध से वातावरण शुद्ध हो जाता है। आयुर्वेदिक दवाइयों में भी जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। जीरे के सेवन से पेट सही रहता है और गैस की समस्या नहीं होती है।

केसर

केसर को बेहद पवित्र माना जाता है जिसकी दिव्य ऊर्जा से वातावरण शुद्ध होता है। देवी-देवताओं के प्रसाद में केसर का इस्तेमाल होता है। जबकि केसर खाने से याददाश्त बढ़ती है और हृदय रोग होने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा त्वचा संबंधी कई समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola