कबूतर का घर की बालकनी में अंडे देना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Pigeon Laying Eggs in Balcony: हिन्दू धर्म में कबूतर को शुभ माना गया है। मान्यता है कि इसका घर में आना घर में खुशियां आने का संकेत देता है। लेकिन बालकनी या घर के किसी हिस्से में कबूतर के अंडे देने को लेकर दो मान्यताएं और विचारधाराएं है। आइए जानते हैं कि इस मामले में भारतीय वास्तु शास्त्र क्या कहता है?

balcony-mein-kabutar-ke-ande

हिन्दू धर्म में कबूतर को देवी लक्ष्मी से संबंधित माना गया है।

Pigeon Laying Eggs in Balcony: हिन्दू धर्म में पशु-पक्षियों का घर में आना, कुछ अपवादों को छोड़कर, प्रायः शुभ माना गया है। कबूतरों का घर में आना जहां शुभ माना जाता है, वहीं उसका घर की बालकनी या किसे हिस्से में अंडे देने को लेकर दो मान्यताएं हैं। कुछ लोग मानते हैं कि बालकनी में कबूतर का अंडे देना शुभ होता है, जबकि कुछ लोग मानते हैं कि यह दुर्भाग्य की निशानी है। आइए जानते हैं कि इस मुद्दे पर वास्तु शास्त्र क्या कहता है?

विज्ञापन

बालकनी में कबूतर का अंडे देना शुभ है या अशुभ

वास्तु के अनुसार कबूतर का संबंध धन की देवी लक्ष्मीजी से है। इसका घर में आना शुभ है, लेकिन घोंसला बनाकर हमेशा के लिए रहना अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए कबूतर को घर में घोंसला नहीं बनाने देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि घर आए कबूतरों को दाना डालने से बुध ग्रह के दोष दूर होते हैं। जहां तक घर के किसी हिस्से या बालकनी में कबूतर के अंडे देने की बात है, तो यह अच्छे दिन आने का संकेत देता है। इससे घर पर देवी लक्ष्मी की कृपा होने का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन

दिशा के अनुसार कबूतर के अंडे देने का अर्थ

वास्तु के अनुसार, कबूतर घर की किस दिशा में अंडे देता है, उसके अलग-अलग मायने होते हैं। इस शास्त्र के मुताबिक, दिशा के अनुसार कबूतर के अंडे देने के भिन्न-भिन्न फल प्राप्त हो सकते हैं:

  • घर के पूर्वी भाग में कबूतर के अंडे देने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
  • आग्नेय (दक्षिण-पूर्व कोना) दिशा में कबूतर के अंडे देने से संतान का विवाह अच्छे घर में होता है।
  • दक्षिण दिशा में कबूतर के अंडे देने से धन की आमद बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: वे 7 संकेत जो बताते हैं कि पूर्वज नाराज हैं, रुक जाती है तरक्की, करें ये उपाय

विज्ञापन
  • घर के नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम कोना) दिशा में कबूतर के अंडे देने से फैमिली मेम्बर्स की उम्र लंबी होती है।
  • घर के पश्चिमी भाग में कबूतर के अंडे देने से घर पर देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
  • घर के वायव्य (उत्तर पश्चिम कोना) दिशा में कबूतर के अंडे देने से शुभ समाचार प्राप्त होता है।
  • इसी प्रकार यदि उत्तर दिशा और ईशान (उत्तर-पूर्व कोना) दिशा में कबूतर के अंडे देने से घर में सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं।

ये भी पढ़ें: Linga Bhairavi Mandir: भारत का पहला मंदिर जहां विदेशी महिलाएं हैं पुजारी, ‘पीरियड्स’ में भी है प्रवेश की अनुमति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ