Ekadashi Vrat March 2026: अंग्रेजी कैलेंडर के तीसरे महीने मार्च की शुरुआत हो रही है. मार्च में पापमोचनी और कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. मार्च में चैत्र महीने की एकादशी तिथि का व्रत पड़ेगा. एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा का खास महत्व होता है. इस दिन व्रत और पूजा करने से लाभ मिलता है. चैत्र महीने की दोनों एकादशी कब पड़ रही हैं चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कब है पापमोचनी एकादशी?
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी मनाई जाती है. चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर होगी जिसका समापन अगले दिन 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026, दिन रविवार को रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें - Holi 2026: क्यों और कैसे बच गए प्रहलाद? वरदान के बाद भी जल गई होलिका, पढ़ें पूरी कहानी
कब है कामदा एकादशी?
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. कामदा एकादशी के लिए चैत्र शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि का आरंभ 28 मार्च की सुबह 8 बजकर 45 मिनट से होगा. इस तिथि का समापन अगले दिन 29 मार्च को सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026, दिन रविवार को रखा जाएगा.
एकादशी का महत्व
भगवान विष्णु की पूजा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एकदाशी तिथि बेहद खास होती है. इस व्रत को करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. एकादशी का व्रत करने से आध्यात्मिक उन्नति मिलती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. एकादशी के दिन लहसुन, प्याज, चावल, मांस-मदिरा का सेवन करना मना होता है. एकादशी पर बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए. आपको एकादशी के दिन इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Ekadashi Vrat March 2026: अंग्रेजी कैलेंडर के तीसरे महीने मार्च की शुरुआत हो रही है. मार्च में पापमोचनी और कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. मार्च में चैत्र महीने की एकादशी तिथि का व्रत पड़ेगा. एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा का खास महत्व होता है. इस दिन व्रत और पूजा करने से लाभ मिलता है. चैत्र महीने की दोनों एकादशी कब पड़ रही हैं चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कब है पापमोचनी एकादशी?
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी मनाई जाती है. चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर होगी जिसका समापन अगले दिन 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026, दिन रविवार को रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें – Holi 2026: क्यों और कैसे बच गए प्रहलाद? वरदान के बाद भी जल गई होलिका, पढ़ें पूरी कहानी