बार-बार मांगने पर भी कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही तो क्या करें? जानें प्रेमानंद महाराज से

Premanand Maharaj Pravachan Video: क्या काफी समय से आप भगवान की पूजा कर रहे हैं ताकि वो आपकी कोई विशेष इच्छा को पूरा कर सकें, लेकिन अभी तक आपकी वो ख्वाहिश पूरी नहीं हुई है? अगर हां, तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए, आइए प्रेमानंद महाराज से जानते हैं.

premanand ji maharaj

Credit- Social Media

Premanand Maharaj Pravachan Video: देश ही नहीं विदेश में भी लगातार प्रेमानंद महाराज की प्रसिद्धि बढ़ती जा रही है. महाराज जी के प्रवचन सुनने और उनसे अपनी परेशानियों का समाधान जानने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजन वृंदावन जाते हैं. बाबा भक्तों की परेशानियों को सुनते हैं और उन्हें उनका समाधान बताते हैं.

विज्ञापन

हाल ही में एकांतिक वार्तालाप के दौरान एक भक्त ने महाराज जी से सवाल किया कि ‘यदि कोई इच्छा बार-बार मांगने पर भी पूरी नहीं हो रही है तो क्या करना चाहिए?’ बाबा ने इस सवाल का क्या जवाब दिया आपको वो यहां पर जानने को मिलेगा.

विज्ञापन

इच्छा के पूरा न होने पर क्या करें?

प्रेमानंद महाराज से एक भक्त ने सवाल किया कि ‘मांगने पर भी कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही है तो उसका क्या भाव रखें?’ इसका जवाब देते हुए बाबा ने कहा, ‘इस प्रश्न के दो भाव हैं. पहला भाव कि आप भगवान से क्या बनकर मांग रहे हो? आपका और भगवान का क्या संबंध है? यदि आपका भगवान पर अटूट विश्वास है और फिर भी आपकी वो कोई इच्छा पूरी नहीं कर रहे हैं तो बहुत अच्छा है, नहीं तो बहुत बड़ा अमंगल हो सकता है.’

इसी के आगे उन्होंने कहा, ‘अगर हम भगवान को अपना मानते हैं, जिसके बाद भी वो हमारी कोई इच्छा पूरी नहीं कर रहे हैं तो वो हमें किसी बड़े संकट से बचा रहे हैं.’ इस बीच भक्त बोलता है ‘वर्तमान में तो ये बात हमें गलत लग रही है’.

विज्ञापन

इस पर प्रेमानंद महाराज कहते हैं ‘ये गलत है. भगवान के विधान को मानना ही शरणागत का लक्षण है. आपको जो चाहिए था आपने भगवान को बता दिया, उसके बाद भी अगर वो उसे पूरा नहीं कर रहे हैं तो उसे छोड़ दें.’

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ