Holi Puja 2026: होली को खुशियों का पर्व माना जाता है, जिस दिन रंगों, पानी और फूलों से होली खेली जाती है. इसके अलावा होली पर देवी-देवताओं की पूजा करना भी शुभ होता है. इससे न सिर्फ मन को शांति मिलती है, बल्कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से जीवन में उत्साह, खुशी और सकारात्मकता का भी वास होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि होली के दिन कौन से देवी-देवता की मुख्य रूप से पूजा की जाती है? यदि नहीं, तो चलिए इस बारे में जानते हैं.
होली पर करें इन देवी-देवता की पूजा (holi par kiski puja hoti hai)
- राधा-कृष्ण जी: धार्मिक मान्यता के अनुसार, होली के पावन दिन राधा-कृष्ण की साथ में पूजा करनी चाहिए. साथ ही देवी-देवता को गुलाल अर्पित करें. इससे आपके जीवन में प्यार की मिठास घुलेगी और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलेगी.
- हनुमान जी: होली के दिन हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का एक दीपक जरूर जलाना चाहिए. साथ ही उन्हें लाल रंग (गुलाल, सिंदूर), चोला और गुड़ से बनी मिठाई अर्पित करें. ऐसा करने से आपको बजरंगबली के आशीर्वाद से जीवन के तमाम संकटों से लड़ने की शक्ति मिलेगी.
- शिव-पार्वती जी: होली के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को भस्म अर्पित करना शुभ होता है. इससे वैवाहिक जीवन में प्यार का आगमन होता है और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है.
ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: बृहस्पति के घर मीन में शनि से होगा सूर्य का मिलन, इन 4 राशियों को अथाह धन पाने से नहीं रोक पाएगा कोई
होली कब है 2026 में? (holi 2026 date in india)
द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल होली का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस बार ये तिथि 4 मार्च 2026 को पड़ रही है, जिस कारण इसी दिन रंगों वाली होली खेली जाएगी, जबकि 3 मार्च 2026 को होलिका दहन होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.