Dussehra 2026: रामचरित मानस-रामायण के अनुसार, त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को लंका पर विजय हासिल कर रावण का वध किया था. तब से इस दिन को दशहरा या विजयादशमी के रूप में मनाया जाने लगा. इस साल रावण दहन 20 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को दशहरे पर किया जाएगा. इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं. रावण दहन का इतिहास काफी पुराना रहा है. आज के समय दशहरे के दिन रावण का पुतला जलाने की परंपरा है.
कब हुई रावण दहन की शुरुआत?
वर्तमान समय में देशभर में कई जगहों पर रामलीला का आयोजन किया जाता है. इसके साथ ही रावण दहन किया जाता है. भारत देश के आजाद होने के बाद रावण दहन की शुरुआत झारखंड के रांची से हुई थी. रावण दहन की शुरुआत साल 1948 में किया की गई थी. साल 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए शरणार्थियों ने झारखंड के रांची शहर में दशहरे का आयोजन कर रावण दहन किया गया था.
रामलीला आयोजन की शुरुआत
रामलीला के मंचन की शुरुआत 16वीं-17वीं शताब्दी से मानी जाती है. गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस-रामायण के बाद से उत्तर भारत में रामलीला मंचन की शुरुआत हुई. हालांकि, दशहरे के दिन रावण का पुलता जलाने की परंपरा काफी बाद में शुरू हुई. प्राचीन समय में मिट्टी या लकड़ी से बने रावण के पुतले जलाने की परंपरा थी. घास-फूस, कागज और पटाखों से विशाल पुतले जलाने की शुरुआत काफी बाद में हुई. अब देशभर में कई जगहों पर 100 फीट से भी अधिक ऊंचे रावण के पुतले बनाकर जलाए जाते हैं.
रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले का दहन
दशहरे के दिन रावण के पुतले के साथ ही रावण के बड़े बेटे मेघनाद और रावण के छोटे भाई कुंभकर्ण के पुलते जलाए जाते हैं. विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है. आप रावण दहन देखने के लिए अपने आसपास के रामलीला पंडांल में जा सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
20 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
23 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines