Chaitra Navratri 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली चारों नवरात्रि का खास महत्व है। वर्ष के प्रथम माह में चैत्र नवरात्रि, चौथे मास में आषाढ़ नवरात्रि और इसके बाद आश्विन और माघ नवरात्रि मनाई जाती है, जिनकी तिथि पंचांग की मदद से निर्धारित की जाती है। प्रत्येक नवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है, जिस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है।
साल 2025 में सबसे पहले चैत्र नवरात्रि मनाई जाएगी, जिसका आरंभ चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होगा। हालांकि इस बार प्रतिपदा तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। चलिए जानते हैं वर्ष 2025 में 29 मार्च या 30 मार्च, कब से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि चैत्र नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के कौन-कौन से स्वरूपों की पूजा की जाएगी।
कब से हो रहा है चैत्र नवरात्रि का आरंभ?
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत अखंड ज्योत और कलश स्थापना से होती है, जिसके बाद मां दुर्गा की पूजा की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 29 मार्च 2025 को शाम 04:27 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 30 मार्च 2025 को दोपहर 12:49 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर इस साल 30 मार्च 2025, दिन रविवार से चैत्र नवरात्रि शुरू होगी। चैत्र नवरात्रि का पारण 7 अप्रैल 2025 को होगा। इस बार मां दुर्गा की सवारी हाथी होगी। मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर धरती पर आना शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: संबंध, सेहत और कामकाज के लिहाज से कैसा रहेगा दिन? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
चैत्र नवरात्रि के 9 दिन का कैलेंडर
- 30 मार्च 2025 (प्रतिपदा तिथि)- घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा
- 31 मार्च 2025 (द्वितीया तिथि)- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
- 1 अप्रैल 2025 (तृतीया तिथि)- मां चंद्रघंटा की पूजा
- 2 अप्रैल 2025 (चतुर्थी तिथि)- मां कूष्मांडा की पूजा
- 3 अप्रैल 2025 (पंचमी तिथि)- मां स्कंदमाता की पूजा
- 4 अप्रैल 2025 (षष्ठी तिथि)- मां कात्यायनी की पूजा
- 5 अप्रैल 2025 (सप्तमी तिथि)- मां कालरात्रि की पूजा
- 6 अप्रैल 2025 (अष्टमी तिथि)- मां महागौरी की पूजा
- 7 अप्रैल 2025 (नवमी तिथि)- मां सिद्धिदात्री की पूजा
ये भी पढ़ें- Yashoda Jayanti 2025: 18 या 19 फरवरी, कब है यशोदा जयंती? जानें व्रत की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
खाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
13 mins agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
4 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
20 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
22 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
22 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines