---विज्ञापन---

Religion angle-right

Astro Tips: कर्ज से राहत पाने को अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के बताए ये 3 अचूक उपाय

karj mukti ke upay: क्या आपके ऊपर भी बड़ा कर्ज चढ़ गया है? कर्ज की वजह से क्या आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है? अगर हां, तो ऐसे में आप बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए कर्ज मुक्ति के कुछ अचूक उपायों को अपना सकते हैं।

---विज्ञापन---

Karj Mukti Ke Upay: आज के समय में महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में अपनी जरूरतो को पूरा करने के लिए कई बार कुछ लोग कर्ज ले लेते हैं, लेकिन समय आने पर उन्हें वापस नहीं कर पाते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे करके उनके ऊपर बड़ा कर्ज चढ़ जाता है, जिसे वापस करने के बारे में सोचने मात्र से ही उन्हें परेशानी होने लगती है। इसके अलावा उनकी आर्थिक स्थिति भी दिन-प्रतिदिन खराब होती रहती है। अगर आप भी ऐसे किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में बागेश्वर धाम सरकार द्वारा बताए गए कर्ज मुक्ति के अचूक उपाय अपना सकते हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं। इसी के साथ वह कथा भी सुनाते हैं, जिसके लिए उनका दरबार देश के अलग-अलग राज्यों में लगाया जाता है। कथा के दौरान उन्होंने जीवन को सुखमय बनाने के कई उपाय बताए हैं। चलिए अब विस्तार से जानते हैं कर्ज से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री ने गिनाए 3 पाप, जो जीवनभर नहीं छोड़ते पीछा; आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

---विज्ञापन---

कर्ज से छुटकारा पाने के उपाय

  • अगर आप भी अपने कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए सरसों के तेल के 7 दीपक जलाएं। उनसे अपने ऊपर सात बार उतारा करें और फिर उनमें पहाड़ी नमक डालें। इसके बाद सातों दीपक को किसी नदी में प्रवाहित कर दें। धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि अगर आप यह उपाय नियमित रूप से बुधवार के दिन करते हैं, तो कुछ ही समय में आपको अपने सभी कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
  • कर्ज लेने की वजह से आर्थिक स्थिति खराब हो रही है, तो ऐसे में पांच पान के पत्ते लीजिए। उनके ऊपर श्री राम का नाम लिखिए और उन्हें हनुमान जी को अर्पित कर दें। यह उपाय आप मंगलवार, बुधवार या शनिवार तीनों दिन में से किसी भी दिन कर सकते हैं।
  • कर्ज से मुक्ति पाने के लिए 11 पत्ते पान के लें। उन पर राम नाम और अपना गोत्र लिखिए। फिर उन्हें हनुमान जी को अर्पित कर दें। नियमित रूप से इस उपाय को करने से पैसों की कमी से आपको छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- घर में हर समय रहता है क्लेश, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 30, 2024 04:29 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola