Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Baby Boy Name Ideas: मेष राशि के लड़कों के लिए यहां से चुनें नाम, देखें नए और ट्रेंडिंग नेम की लिस्ट

Baby Boy Name Ideas: हिंदू धर्म में बच्चों का नाम राशि के अनुसार रखा जाता है. आपके बेटे का नाम मेष राशि से रखना है तो यहां पर मेष राशि के प्यारे और यूनिक नाम आप चुन सकते हैं. देखें मेष राशि से लड़कों के नाम की लिस्ट.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 12, 2026 19:31
Photo Credit- AI

Baby Boy Name Ideas: हिंदू धर्म में बच्चे का नामकरण संस्कार होता है इसमें उसके नाम के लिए राशि और अक्षर को चुना जाता है. आप नवजात बच्चे के लिए मेष राशि का नाम देख रहे हैं तो यहां से कोई प्यारा सा नाम चुन सकते हैं. मेष राशि के नाम के अक्षरों की शुरुआत च, चे, ला, ली, लो, अ और आ इन अक्षरों से होती है. कई बार यह अक्षर लगन और नक्षत्र के अनुसार बदल सकते हैं. आप यहां पर लड़के के लिए मेष राशि के नाम देख सकते हैं. यहां पर सभी अच्छे और प्यारे नाम की लिस्ट दी गई है.

मेष राशि के लड़कों के लिए नाम

अयांश – बेटे के लिए अयांश नाम बहुत ही अच्छा है. इस नाम का अर्थ सूर्य की पहली किरण होता है. आप इस प्यारे नाम से बेटे को पहचान दे सकते हैं.

---विज्ञापन---

आरव – बेटे के लिए आप आरव नाम चुन सकते हैं. आरव नाम का अर्थ शांत और बुद्धिमान होता है. यह नाम नया और यूनिक है.

आहान – आहान नाम बेटे के लिए अच्छा रहेगा. आहान नाम का अर्थ सुबह की शुरुआत होता है. यह पुराने नामों से काफी अलग और यूनिक है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, वरना अधूरा रह जाएगी पूजा

अभय – बेटे के लिए अभय नाम चुन सकते हैं. अभय नाम बेटे के लिए अच्छा रहेगा. अभय का अर्थ निडर होता है. यह नाम आप अपने बेटे को दे सकते हैं.

अमोल – आप बेटे को अमोल नाम से पहचान दे सकते हैं. यह नाम बेटे के लिए अच्छा रहेगा. अमोल नाम का अर्थ कीमती होता है. इसके अलावा आकाश, अव्यान, अथर्व और आर्यन नाम रख सकते हैं.

मेष राशि वालों के लिए अन्य नाम

मेष राशि के लड़कों के लिए आप कई नाम चुन सकते हैं. ईशान्व, इराज, इरांश, लक्षित, लक्ष्य, ललित, अथर्व, अभिमन्यु, अंशु और अनिकेत आप इन सभी नाम में से कोई नाम बेटे के लिए चुन सकते हैं.

First published on: Feb 12, 2026 07:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.