---विज्ञापन---

Religion

Amalaki Ekadashi 2026: आज है आमलकी एकादशी, खास नियमों का रखें ध्यान, जानिए क्या करें क्या नहीं?

Amalaki Ekadashi 2026: आज 27 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को आमलकी एकादशी का व्रत है. फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी को रंगभरी एकादशी के नाम से भी जानते हैं. आपको एकादशी के दिन कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए. चलिए जानते हैं एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं?

Amalaki Ekadashi 2026: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को आमलकी एकादशी होती है जिसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जानते हैं. आज 27 फरवरी को आमलकी एकादशी है. आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन व्रत करने और आंवले के वृक्ष की पूजा करने का का खास महत्व होता है. आमलकी एकादशी का व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. आपको आमलकी एकादशी के दिन कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. इस दिन कई कामों को करना वर्जित होता है और कई काम करना शुभ माना जाता है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

आमलकी एकादशी पर क्या न करें?

आमलकी एकादशी पर आंवले के पेड़ को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा का महत्व होता है. तुलसी के पत्ते भी नहीं तोड़ने चाहिए.

---विज्ञापन---

एकादशी के दिन चावल खाना मना होता है. किसी भी एकादशी की तरह इस दिन चावल का सेवन करने से बचना चाहिए.

तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए. एकादशी व्रत के दिन मांस-मदिरा का सेवन न करें. प्याज-लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए.

---विज्ञापन---

एकादशी के दिन बाल कटवाना, नाखून काटना वर्जित माना जाता है. आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए. इस दिन गुस्सा न करें और किसी से विवाद करने से बचें.

दिन के समय सोना व्रत के दिन अच्छा नहीं माना जाता है. आप एकादशी पर दिन में भजन-कीर्तन करें. दिन में सोना वर्जित होता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Amalaki Ekadashi 2026: आज है आमलकी एकादशी, जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

आमलकी एकादशी पर क्या करें?

आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का महत्व होता है. इसके साथ ही आंवले के पेड़ की पूजा करें. आंवले के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं.

---विज्ञापन---

भगवान विष्णु की पूजा में पीले फूल और फल अर्पित करें. इस दिन आंवले का दान करना शुभ माना जाता है. आंवले का सेवन प्रसाद के रूप में करना चाहिए.

आमलकी एकादशी पर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए. इसके साथ ही भगवान विष्णु की पूजा के साथ ही चालीसा का पाठ करें और आरती करें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर क्यों करते हैं आंवले की पूजा, जानें महत्व और प्राप्त होने वाले लाभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 27, 2026 08:38 AM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola