Akshardham Mandir Delhi: राजधानी दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है. देश-विदेश से पर्यटक मंदिर में घूमने और दर्शन के लिए आते हैं. यह मंदिर अपनी अद्भुत वास्तुकला और भव्यता के लिए जाना जाता है. अब अक्षरधाम मंदिर में विशाल प्रतिमा लग चुकी है. इस दिव्य और भव्य मूर्ति का विधिवत पूजन इस महीने यानी 2026 में मार्च के अंत तक हो जाएगा. इस मंदिर में यह विशाल प्रतिमा लगने से इसकी भव्यता और अधिक बढ़ जाएगी.
गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है मंदिर का नाम
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर का नाम पहले से ही गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है. मंदिर का नाम गिनीज बुक में विशाल संरचनात्मक कला और वास्तुकला की उपलब्धि के लिए दर्ज है. इसके साथ ही क्षेत्रफल के हिसाब से यह मंदिर सबसे बड़े व्यापक हिंदू मंदिर है. इस मंदिर का परिसर बहुत बड़ा है. यह मंदिर मंदिर लगभग 8,021 वर्ग मीटर में फैला है. इसके साथ ही मंदिर में कई खासियत हैं जिसके लिए यह आकर्षण का केंद्र है.
ये भी पढ़ें – Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या जा रहे हैं तो ध्यान दें! इस दिन नहीं कर सकेंगे रामलला के दर्शन, बंद रहेंगे मंदिर के कपाट
108 फुट ऊंची प्रतिमा बढ़ाएगी मंदिर की भव्यता
अक्षरधाम मंदिर में नीलकंठ वर्णी की विशाल प्रतिमा खड़ी की गई है. यह प्रतिमा लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है. अक्षरधाम मंदिर परिसर में लगी यह प्रतिमा 108 फुट ऊंची और सोने जैसी चमकदार है. मंदिर परिसर में लगी प्रतिमा युवा संत नीलकंठ वर्णी की है जो एक पैर पर तपस्या मुद्रा में खड़े हैं. युवा संत नीलकंठ वर्णी की प्रतिमा तप, त्याग और आध्यात्मिक अनुशासन का प्रतीक है. बता दें कि, इस दिव्य और भव्य मूर्ति का विधिवत पूजन 2026 में मार्च के अंत में होगा.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
5 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
6 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
10 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
13 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines