Maharashtra Political Crsisi: मनसुख हिरेन हत्याकांड के मुख्य आरोपी और मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वाजे ने पूर्व गृह मंत्री और शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाया है। वाज़े ने कहा कि देशमुख अपने PA के जरिए पैसा लेते थे। वाज़े के इस बयान ने महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर भूचाल ला दिया है और राज्य के दोनों पूर्व गृह मंत्रियों में एक बार फिर जबरदस्त ठन गई है।
गौरतलब है कि वाजे के बयान से कुछ दिन पहले राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया था कि तत्कालीन विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक बिचौलिए के जरिए मुकदमेबाजी से बचने के लिए महाविकास आघाडी के नेताओं के खिलाफ हलफनामा दायर करने के लिए कहा था। हालांकि फडणवीस ने देशमुख के आरोपों को सिरे से नकार दिया था, लेकिन इस मामले में अब सचिन वाजे की एंट्री हुई है।
वाजे ने अपने एक बयान में कहा है कि जो कुछ भी हुआ है, उसका सबूत है। अनिल देशमुख अपने PA के जरिए पैसा लेते थे। उन्होंने इस संबंध में फडणवीस को खत भी लिखा था, जिसमें जयंत पाटिल का भी नाम है। उन्होंने कहा कि वे नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हैं। वाज़े के दावे के बाद भारतीय जनता पार्टी महाविकास अघाडी के प्रमुख नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे और अनिल देशमुख पर हमलावर हो गई है।
यह भी पढ़ें:‘मुंबई को लूटा जा रहा, सरकार आने दो…’, खराब सड़कों को लेकर आदित्य ठाकरे का फूटा गुस्सा
फडणवीस की नई चाल : देशमुख
सचिन वाजे के आरोपों के बाद पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और राज्य के मौजूदा गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच तकरार बढ़ गई है। वाजे के आरोप के बाद अनिल देशमुख ने तुरंत मीडिया के सामने आकर इसे फडणवीस की नई चाल बताया। देशमुख ने कहा कि फडणवीस ने उद्धव और आदित्य को जिस तरह से जेल में डालने की साजिश रची थी, उसका पर्दाफाश करने के बाद अब सचिन वाजे से बयान दिलवाकर नई चाल चल रहे हैं। वाजे को लेकर हाईकोर्ट ने कहा था कि उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, क्योंकि वह आपराधिक पृष्भूमि के हैं, उनके ऊपर 2-2 मर्डर केस चल रहे हैं।
भाजपा ने जेल से अपना प्रवक्ता बाहर निकाला: राउत
सचिन वाजे के आरोपों पर शिवसेना UBT के सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया है। संजय राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव में हार के डर से आरोप लगाया जा रहा है। मेरा सवाल है कि वाजे को बाहर क्यों निकाला गया? अनिल देशमुख ने फडणवीस पर आरोप लगाया है तो उसका उन्हें जवाब देना चाहिए था, लेकिन फडणवीस ने जेल अपना प्रवक्ता ही निकाल लिया। वाजे हत्या का आरोपी है। भाजपा महाराष्ट्र को मिर्जापुर बनाना चाहती है। राज्य में गलत राजनीति हो रही है। आतंकवादी के बयान पर विश्वास नहीं रखना चाहिए। भाजपा हार के डर से वाजे को बाहर निकाल रही है और गुंडों का सहारा ले रही है।
यह भी पढ़ें:क्या है ब्रॉडबैंड नेटवर्क घोटाला? जिस पर गोवा विधानसभा में मचा हंगामा, विपक्ष ने की जांच की मांग
भाजपा और शिंदे गुट ने उद्धव और पवार को घेरा
वाजे के आरोप के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिंदे की शिवसेना ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार पर निशाना साधा है। शिंदे की सेना ने कहा कि महाविकास अघाडी महावसूली रैकेट चला रही थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी वाजे के पत्र में NCP प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के खिलाफ जांच की मांग भी है। भाजपा के नेता राम कदम ने कहा कि फडणवीस जो कह रहे थे, आखिरकार वह सच्चाई सामने आ ही गई है।
क्या है मामला ? विपक्ष के फेक नरेटिव को एक्सपोज करने के लिए महाराष्ट्र भाजपा ने बनाया प्लान, विदर्भ में रहेगा फोकस
गौरतलब है कि महाविकास अघाडी सरकार में गृहमंत्री रहे अनिल देश मुख ने साल 2021 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मुंबई पुलिस के तत्कालीन कमिश्नर परमबीर सिंह ने पत्र लिखकर 100 रुपये की वसूली का आरोप उन पर लगाया था। उसके बाद उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा। 3 साल बाद कुछ दिन पहले देशमुख ने फडणवीस पर आरोप लगाया कि किस तरह से उन्होंने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के अलावा महाविकास अघाडी के अन्य नेताओं को जेल में डालने की साजिश रची थी।
यह भी पढ़ें:गोवा में गरमाया मोपा एयरपोर्ट समझौते का मुद्दा, सवालों में घिरे CM, विपक्ष ने लगाया बड़ा आरोप
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
47 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
84 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
132 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
138 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
147 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
149 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
153 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
154 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
155 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
160 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines