6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट की शिवसेना से अलग होने का किया ऐलान

उद्धव गुट के बागी सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए.

IAMGE.jpg

महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार को बड़ा फेरबदल होने से उद्धव ठाकरे की शिवसेना को बड़ा झटका लगा है. काफी समय में अपने बागी सांसदों के गुट में बनाए रखने की जद्दोजहद करने वाली शिवसेना (UBT) के खेमे में सेंध कंफर्म हो गई है. उद्धव गुट के बागी सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए.

विज्ञापन

‘यह 2022 के विद्रोह का दूसरा चरण है’ : एकनाथ शिंदे


सांसदों के पार्टी में शामिल होने के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे ‘असली शिवसेना’ को बचाने के आंदोलन का अगला पड़ाव बताया. उन्होंने कहा, ‘आज हम इन छह कट्टर शिवसैनिक सांसदों का बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की मूल शिवसेना में स्वागत करते हैं. साल 2022 में जब हमारे साथ 40 विधायक आए थे, तब वह बालासाहेब के विचारों को जीवित रखने की एक शुरुआत थी. आज का यह घटनाक्रम उसी आंदोलन का दूसरा चरण है.’

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन सांसदों ने किसी व्यक्तिगत लाभ या स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास और जनता के हितों के लिए यह फैसला लिया है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने हमारे 2022 के फैसले को चुनाव में मंजूरी दी थी, जिसके चलते हमारी ताकत 40 विधायकों से बढ़कर अब 60 तक पहुंच चुकी है.

विज्ञापन

संजय राउत पर कसा तंज


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपमुख्यमंत्री शिंदे ने उद्धव गुट के मुखर नेता और प्रवक्ता संजय राउत पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधा. नए शामिल हुए सांसदों का जिक्र करते हुए उन्होंने चुटकी ली और कहा, ‘अब हमारे पास तीन-तीन संजय आ चुके हैं और संजय राठौड़ पहले से ही हमारे साथ हैं. जब हमारे पाले में इतने ‘संजय’ मौजूद हैं, तो हमें किसी बाहरी संजय के बयानों पर बात करने की कोई जरूरत नहीं है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ