'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी, जानें किसने-क्या कहा?

देश में सोमवार 25 मई को एक बार फिर से ट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. 10 दिनों के अंदर यह चौथी बार है जब केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है. इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है. उन्होंने बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार किस्तों में ईंधन के दाम बढ़ाकर आम लोगों की जेब पर चुपचाप डाका डाल रही है.

rahul gandhi

Credit- X

देश में सोमवार 25 मई को एक बार फिर से ट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. 10 दिनों के अंदर यह चौथी बार है जब केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है. इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है. उन्होंने बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार किस्तों में ईंधन के दाम बढ़ाकर आम लोगों की जेब पर चुपचाप डाका डाल रही है.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने सरकार पर चुनाव खत्म के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बार-बार वृद्धि करके उपभोक्ताओं पर बोझ डालने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने आम जनता पर महंगाई का बोझ डालना शुरू कर दिया है और ईंधन की कीमतें चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जा रही हैं ताकि लोगों का विरोध कम हो सके.

विज्ञापन

‘बढ़ोतरी जारी रहेगी’- राहुल गांधी

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा, ‘मैं महीनों से आने वाले आर्थिक संकट की चेतावनी दे रहा था, लेकिन मोदी जी हमेशा की तरह उस समय चुनाव में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल 8 रुपए महंगा कर दिया और यह बढ़ोतरी जारी रहेगी’. उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि ‘महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है- चुनाव में वादे और बाकी समय जनता की जेब पर वार.’

खरगे ने भी साधा निशाना

कांग्रेस लगातार महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलती रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि ‘लूट का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है. 10 दिन में चौथी बार बढ़ोतरी. मोदी सरकार ने आम लोगों की बचत को जलाने के लिए पेट्रोल छिड़का है.’

विज्ञापन

खरगे ने यूपीए सरकार की दिलाई याद

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि 2004 से 2014 के बीच यूपीए सरकार के दौरान, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में 175.34% की वृद्धि हुई. मोदी सरकार के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में एक पैसा भी नहीं बढ़ा है. इसके बावजूद, मोदी सरकार ने पेट्रोल की कीमत 2014 में ₹71.41 प्रति लीटर से बढ़ाकर 2026 में ₹102.12 प्रति लीटर कर दी है, जो 43.01% की वृद्धि है. इसी तरह डीजल की कीमत भी ₹56.71 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹95.20 प्रति लीटर कर दी है, जो 67.87% की वृद्धि है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ