'मुंबई को लूटा जा रहा, सरकार आने दो...', खराब सड़कों को लेकर आदित्य ठाकरे का फूटा गुस्सा

Aditya Thackeray Target Maharashtra Government: शिवसेना UBT के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की अनदेखी कर रही है। लोगों को जरूरी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। यही नहीं, बजट को लेकर भी आदित्य ठाकरे ने बड़े आरोप केंद्र पर लगाए हैं।

Uddhav Thackeray, Sunil Shinde, Sachin Ahir, Mumbai police, Delisle Bridge, BMC, Mumbai news. Maharashtra news, Mumbai news today

मुंबई: शिवसेना UBT के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने खराब सड़कों को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है। मातोश्री में मीडिया से मुखातिब आदित्य ठाकरे ने कहा कि सड़कों का काम ठीक तरीके से नहीं किया गया है। इस वजह से सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे नजर रहे हैं। इतना ही नहीं, NHAI द्वारा बनाई गई सड़कें खराब हैं। मैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कहना चाहता हूं कि खुद आकर इनका जायजा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि नवंबर महीने में हमारी सरकार महाराष्ट्र में बनने जा रही है। फिर चाहे शिंदे सरकार के मंत्री हों या फिर अधिकारी, मुंबई को लूटने वालों को जेल डालेंगे। उद्धव ठाकरे के बेटे ने कहा कि पिछले साल मैंने सरकार का बड़ा रोड घोटाला उजागर किया था। बीएमसी में बड़ा घोटाला हुआ है। मुंबई-गोवा हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। सरकार लूट मचा रही है।

विज्ञापन

बजट में महाराष्ट्र की अनदेखी के आरोप

बांद्रा वर्सोवा सी लिंक को लेकर ठाकरे ने कहा कि अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। लेकिन सरकार इसके बनने लगने वाली लागत में पौने 7 हजार करोड़ रुपये का Escalation दे चुकी है। खुलेआम लूट मची है। सड़क बनाने वाले कांट्रेक्टर मस्त हैं और पुलिस के जवानों को सड़कों पर गड्ढे ठीक करने पड़ रहे हैं। बीएमसी MMRDA को पैसा देती है, लेकिन बेस्ट को पैसा नहीं देती। राज्य के बजट में मुंबई को कुछ नहीं मिला, केंद्र के बजट में महाराष्ट्र को कुछ नहीं दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ