---विज्ञापन---

राजनीति angle-right

विपक्ष के फेक नरेटिव को एक्सपोज करने के लिए महाराष्ट्र भाजपा ने बनाया प्लान, विदर्भ में रहेगा फोकस

Maharashtra BJP Plan To Expose Opposition Fake Narrative: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने विपक्ष द्वारा फैलाए गए फेक नरेटिव को एक्सपोज़ करने के लिए एक मास्टर प्लान बनाया है।

---विज्ञापन---

Maharashtra BJP Plan To Expose Opposition Fake Narrative:भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी राज्य में जनसंवाद यात्रा निकालेगी। राज्य के कुल 750 जगहों पर पार्टी सम्मेलन करेगी। पार्टी के नेता इस यात्रा के जरिए विपक्ष द्वारा फैलाए गए फेक नरेटिव को एक्सपोज़ करने का काम करेंगे। भाजपा की यात्रा 9 अगस्त से शुरू होगी, जो 11 अगस्त तक चलेगी।

पार्टी अध्यक्ष की घोषणा

खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इसकी घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने संवाद यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि संवाद यात्रा के दौरान पार्टी 750 जगहों पर सम्मेलन करेगी। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को जनता तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया जाएगा। जनसंवाद यात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी का पूरा जोर महाराष्ट्र के विदर्भ में होगा।

---विज्ञापन---

इस बार भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कांग्रेस ने विदर्भ में शानदार वापसी की है। तो भारतीय जनता पार्टी ने नागपुर की सीट छोड़कर सभी सीटें विदर्भ में हार गई है। यही वजह है कि जनसंवाद यात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी विदर्भ क्षेत्र में ज्यादा जोर देगी। पार्टी के प्रमुख नेता देवेंद्र फडणवीस अमरावती जिले में संवाद यात्रा में शिरकत करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले वर्धा और भंडारा में भाग लेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा

---विज्ञापन---

देवेंद्र फडणवीस को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चल रही चर्चा पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर बावनकुले ने कहा कि इस पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निर्णय करेगा। फडणवीस अच्छे नेता हैं और संगठन के लिए लाभकारी हैं। पार्टी जो निर्णय लेगी, हमें वह मंजूर होगा। लेकिन हमारी इच्छा यही है कि राज्य की 14 करोड़ जनता के कल्याण और संगठन के लिए उनका पद महत्वपूर्ण है, इसलिए हम चाहते हैं कि वह राज्य में रहें।

First published on: Aug 02, 2024 05:09 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola