
1 / 5
Aadhaar Mobile Update: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना अब आसान हो गया है. India Post Payments Bank (IPPB) की नई सुविधा से आधार से लिंक मोबाइल नंबर खो जाने पर आपकी मुश्किल हल हो सकती है. नई सुविधा से न तो आपको कोई आवेदन पत्र भरने की जरूरत है और न ही पहचान पत्र या एड्रेस प्रूफ जैसे किसी दस्तावेज की. आपकी पहचान का सत्यापन सिर्फ आपके बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) के जरिए किया जाता है.

2 / 5
आधार में नया मोबाइल नंबर जुड़वाने के लिए अपने पास के पोस्ट ऑफिस या IPPB शाखा में पहुंचें. वहां अधिकारी को अपना आधार नंबर और वह नया मोबाइल नंबर बताएं जिसे आप लिंक करना चाहते हैं. इसके बाद फिंगरप्रिंट सेंसर पर अपना अंगूठा लगाकर अपनी पहचान कन्फर्म करें. जैसे ही आपका बायोमेट्रिक मैच होगा, सिस्टम में आपका नया नंबर अपडेट कर दिया जाएगा. काम पूरा होते ही आपके नए नंबर पर कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा.

3 / 5
यह सर्विस उन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिनका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है. सिम कार्ड खो गया है और आधार OTP प्राप्त करना असंभव हो गया है. बैंकिंग, सिम वेरिफिकेशन या सरकारी सब्सिडी (DBT) के काम OTP न आने की वजह से अटके हुए हैं.

4 / 5
यह सर्विस उन लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत है जो तकनीकी झंझटों से दूर रहना चाहते हैं. India Post Payments Bank ने इसे शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी मजबूती से लागू किया है. ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने Gramin Dak Sevak (GDS) की मदद से घर बैठे भी यह काम पूरा करवा सकते हैं.

5 / 5
डिजिटल इंडिया की दिशा में यह एक बड़ा कदम है. अब आपको आधार सेंटर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बस अपने नजदीकी डाकघर जाएं और 5 मिनट में अपनी समस्या का समाधान पाएं.