
1 / 8
आज यानी 26 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है, जिसका फोटो कपल ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. दरअसल, दोनों की शादी का फोटो देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे थे. आप भी विजय और रश्मिका की शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपको इंतजार खत्म हो गया है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं.

2 / 8
विजय और रश्मिका ने अपनी शादी में अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किए गए परिधान पहने हैं. इतना ही नहीं उनका स्टाइल अमी पटेल ने तैयार किया है. रश्किमा मंदाना ब्राइडल लुक में काफी प्यारी लग रहा है. इस लुक में उनका तेलुगु पेल्ली कुथुरु की झलक साफ नजर आ रही है. (Photo: Instagram)

3 / 8
रश्मिका ने गहरे नारंगी रंग की सिल्क साड़ी पहनी है. बता दें कि रश्मिका ने जो साड़ी पहनी है उस पर बारीक सोने की जरी का काम किया हुआ है. इस साड़ी में रश्मिका मंदाना का लुक काफी बढ़िया लग रहा है, उनको इस लुक में देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे है. (Photo: Instagram)

4 / 8
विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी में हाथीदांत रंग की रेशमी धोती पहनी है. इतना ही नहीं विजय ने लाल रंग का अंगवस्त्रम पहना है, जो तेलुगु शादियों का एक पारंपरिक संयोजन माना जाता है. दोनों तेलुगु परंपराओं से जुड़े रीति-रिवाजों से शादी की है. (Photo: Instagram)

5 / 8
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने जैसे ही शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया जमकर वायरल होने लगा. दरअसल, कपल के फैंस इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे है. (Photo: Instagram)

6 / 8
रश्मिका और विजय के फैंस इस शादी को Royal Wedding का टैग दे रहे हैं. इतनी ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी दोनों को खूब बधाई दे रहे हैं और कपल की जमकर तारीफ कर रहे है. (Photo: Instagram)

7 / 8
रश्मिका ने अपनी शादी पर कई परतों वाली कासु मलाएं, लक्ष्मी पेंडेंट और कंधे की चेन पहनी हुई हैं, जो मंदिर की कला से प्रेरित थी. रश्मिका ने हल्का मांग टीका और बालों की चोटी पर फूलो की नक्काशी की हुई है. (Photo: Instagram)

8 / 8
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना भी आम लड़कियों की तरह शादी के दिन रो पड़ी. दरअसल, यह दिन होता ही इतना खास है कि लोग अपने आंसू को रोक नहीं पाते हैं. लेकिन दोनों इस शादी से काफी खुश नजर आ रहे हैं. कपल ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से फोटो के साथ इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है. (Photo: Instagram)