Player Might Sit Out Zimbabwe Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए अब हर एक मैच नॉकआउट की तरह है. 26 फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच होने जा रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें शायद इस मैच का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिलेगा. आइए 4 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ शायद मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

2 / 6
रिंकू सिंह अपने पिता की तबीयत खराब होने के कारण घर लौट गए हैं. बताया जा रहा है कि रिंकू शायद 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में उनकी जगह टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. सैमसन नीचले क्रम में खेल सकते हैं.

3 / 6
वॉशिंगटन सुंदर का पिछले दो मैचों में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. उन्होंने एक भी विकेट नहीं झटका और बल्ले से भी अपना योगदान नहीं दिया. ऐसे में उन्हें सूर्या और गंभीर बाहर बैठा सकते हैं. अक्षर पटेल की जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया में वापसी हो सकती है.

4 / 6
मोहम्मद सिराज ने USA के खिलाफ पहला मैच खेला था. इसके बाद सिराज को मौका नहीं मिला है. अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की कमान अच्छी तरह संभाल रहे हैं. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए अक्षर पटेल की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है.

5 / 6
कुलदीप यादव जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बाहर बैठ सकते हैं. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल स्पिन गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं. पहले चेन्नई की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को फायदा होता था लेकिन अब चीजें बदल गई हैं. ऐसे में कुलदीप बाहर बैठ सकते हैं.

6 / 6
पिछले मैच की तुलना में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हो सकते हैं. रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन टीम में आ सकते हैं, वहीं वॉशिंगटन सुंदर की जगह उपकप्तान अक्षर पटेल की टीम में एंट्री हो सकती है.