1 / 6
WWE स्टार की जल्द होगी वापसी (Photo: WWE.com)
Bronson Reed: WWE में पिछले कुछ महीनों में कई इंजर्ड रेसलर्स ने वापसी कर ली है. केविन ओवेंस और स्टेफनी वकेर ने रिंग में आकर धमाल मचाना शुरू कर दिया है. 150 किलो के तगड़े रेसलर ब्रॉन्सन रीड भी फरवरी से एक्शन से बाहर चल रहे हैं. उनका नाम टॉप स्टार्स की लिस्ट में आता है. वो द विज़न ग्रुप का हिस्सा भी हैं. उनके जाने से ग्रुप थोड़ा ढीला भी पड़ गया है. सभी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. वापसी के लिए वो जिम में बहुत पसीना भी बहा रहे हैं. अब उनकी वापसी को लेकर रिपोर्ट में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. आइए आपको बताते हैं.
कब हुए थे बाहर?

2 / 6
ब्रॉन्सन रीड को इस साल फरवरी में बड़ा झटका लगा था. उन्होंने 23 फरवरी 2026 को अपना अंतिम मैच लड़ा था. उन्होंने एलिमिनेशन चैंबर में क्वालिफाई करने के लिए जे उसो और ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो का सामना किया था. मैच के दौरान उनके बाइसेप्स में चोट लग गई थी. मैच खत्म से पहले उन्हें बैकस्टेज ले जाना पड़ा. बाद में पता चला कि उनकी सर्जरी होगी. (Photo: WWE.com)
कब होगी वापसी?

3 / 6
ब्रॉन्सन रीड को अब सभी रिंग में देखना चाहते हैं. उनके आने से चीजें और ज्यादा मजेदार हो जाएंगी. PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार इस महीने किसी भी समय रीड वापसी कर सकते हैं. रिपोर्ट में किसी दिन और इवेंट के बारे में नहीं बता दिया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वो जल्द ही रेड ब्रांड का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं. आप सभी जानते हैं कि रीड बड़े स्टार हैं तो उनके लिए कंपनी तगड़ा प्लान जरूर बनाया होगा. (Photo: WWE.com)
क्या Sunday Night's Main Event में होगी वापसी?

4 / 6
Sunday Night's Main Event का आयोजन आगामी 6 सितंबर को होने वाला है. कंपनी इसकी तैयारी में लगी हुई है. वहां पर ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेकर के बीच सबसे बड़ा मैच होगा. जो भी जीतेगा उसे कंपनी का फ्यूचर कहा जाएगा. पॉल हेमन भी इनकी स्टोरी में शामिल हैं. फेमी को हरा पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. ब्रेकर को सिर्फ ब्रॉन्सन रीड बचा सकते हैं. हो सकता है कि Sunday Night's Main Event में रीड वापसी करें. वो फेमी के ऊपर हमला कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस को भी दे चुके हैं मात

5 / 6
ब्रॉन्सन रीड के लिए पिछला साल बहुत शानदार रहा था. उनकी रोमन रेंस के साथ भी राइवलरी रही थी. रेंस के साथ रीड के दो मैच हुआ था. पहले मुकाबले में रोमन ने जीत हासिल की थी. वहीं दूसरे मुकाबले में रेंस ने को रीड ने पिन करते हुए पूरी दुनिया को चौंका दिया था. इसके बाद रीड को ट्राइबल थीफ नाम दिया गया था. वो अभी भी रेंस से लड़ने के लिए तैयार हैं. हाल ही में उन्होंने रेंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की थी. (Photo: WWE.com)
रेसलमेनिया का नहीं बने हिस्सा

6 / 6
ब्रॉन्सन रीड की किस्मत थोड़ा खराब भी रही है. इंजरी के कारण उन्हें बड़ा झटका लगा है. पिछले साल भी चोट के कारण वो रेसलमेनिया का हिस्सा नहीं बन पाए थे. कुछ ऐसा ही हाल इस बार भी रहा. उन्हें कंपनी ने बड़े मैचों में बुक किया था लेकिन चोट ने मामला बिगाड़ दिया. खैर अब देखना होगा कि उनकी वापसी कब और किस इवेंट में होती है. हो सकता है कि रीड इस बार किसी नए गिमिक में आकर फैंस को चौंका दें. कोई भी संभावना कंपनी में बन सकती है. (Photo: WWE.com)