Is Phoebe Litchfield Dating Austrailan Cricketer Sam Konstas: ऑस्ट्रेलिया की क्यूट क्रिकेटर फीबी लिचफील्ड फिलहाल वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में यूपी वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं. वो इस टूर्नामेंट में तब चर्चा में आईं जब उन्होंने 17 जनवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल की बैटिंग की. फीबी ने इस मैच में 37 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 61 रनों की पारी खेली और यूपी को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. हालांकि आज हम उनकी प्रोफेशनल नहीं, पर्सनल लाइफ की बारे में बात करने जा रहे हैं.

2 / 6
भारत में फीबी लिचफील्ड को इसलिए भी याद किया जाता है क्योंकि उन्होंने वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ 93 गेंदों में शानदार 119 रन बनाए थे. हालांकि जेमेमा रोड्रिग्स ने बाद में जबरदस्त इनिंग खेलकर भारत को फतह दिला दी थी.

3 / 6
2025 में 22 साल की फीबी लिचफील्ड का नाम 20 साल के यंग ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर सैम कोंस्टस से जोड़ा गया था. सोशल मीडिया पर फैंस इन दोनों की डेटिंग के कयास लगाने लगे. लेकिन क्या ये सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? आखिर इस बात में कहां तक सच्चाई है?

4 / 6
फीबी लिचफील्ड और सैम कोंस्टस की कथित डेटिंग की चर्चा तब शुरू हुई जब वो साल 2025 के मिड में 'ऑस्ट्रेलियन वीकेंड मैगजीन' के फोटोशूट में साथ नजर आए. फैंस का लगा कि ये दोनों क्रिकेटर एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हैं.

5 / 6
हालांकि फीबी लिचफील्ड ने एक इंटरव्यू में सफाई दी थी कि भले ही ये तस्वीरें कपल फोटोशूट जैसी लग रही हैं, लेकिन सैम कोंस्टस और वो एक दूसरे को डेट नहीं करे हैं, बल्कि सैम उनके लिए 'भाई' की तरह हैं.

6 / 6
फीबी लिचफील्ड ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 4 टेस्ट, 36 वनडे और 27 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. वहीं सैम कोंस्टस ने कंगारू टीम के 3 टेस्ट मैचेज में हिस्सा लिया है. ये दोनों क्रिकेटर्स फिलहाल अपने इंटरनेशनल करियर को प्रायोरिटी दे रहे हैं.