1 / 6
Sophie Molineux
Who is Sophie Molineux: सोफी मोलिनेक्स को ऑस्ट्रेलियन वुमेंस क्रिकेट टीम का ऑल फॉर्मेट कैप्टन नियुक्त किया है. ये फैसला लेजेंड विकेटकीपर-बैटर एलिसा हिली के रिटायरमेंट के ऐलान के बाद लिया गया है. इसको लेकर सोफी ने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई कप्तान अपॉइंट होना सचमुच में एक बड़ा सम्मान है और ये मेरे लिए बेहद गर्व की बात है, खासकर एलिसा के बाद से, जिन्होंने इस टीम और खेल पर इतना बड़ा इम्पैक्ट डाला है.' आइए जानते हैं इस क्रिकेटर की पूरी डिटेल.

2 / 6
इस क्रिकेटर का पूरा नाम सोफी ग्रेस मोलिनेक्स है, उनका जन्म 17 जनवरी 1998 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के बैंर्सडेल शहर में हुआ था. वो मूल रूप से लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं, साथ ही वो अच्छी बैटिंग भी करती हैं. सोफी कंगारू टीम के लिए बेहद अहम मानी जाती हैं, शायद यही वजह है कि उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

3 / 6
सोफी को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था. जब वो 10 साल की थीं, तब उनके टैलेंट को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जॉन हार्मर ने पहचान लिया था, वो फिर उनके मेंटॉर बन गए. सोफी भी अपने कोच के भरोसे पर खरी उतरीं और आज कंगारू टीम उन में अपना फ्यूचर देख रही है.

4 / 6
सोफी मोलिनेक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट मैचों में 24.85 की औसत से 7 विकेट हासिल किए हैं. वहीं 17 वनडे में 17.00 की एवरेज से 31 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 38 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 18.68 की औसत से उनके नाम 41 विकेट हैं.

5 / 6
ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर सोफी मोलिनेक्स साल 2024 में उस आरसीबी टीम का हिस्सा थीं, जिसने वुमेंस प्रीमियर लीग ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. हालांकि अगले साल वो घुटनों की चोट की वजह से डब्ल्यूपीएल सीजन में शामिल नहीं हो पाईं थीं, इसके अलावा वो 2026 के सीजन से भी दूर रहीं.

6 / 6
बाकी क्रिकेट लीग्स की बात करें तो सोफी 2015/16 के सीजन से 'वुमेंस बीबीएल' में 'मेलबर्न रेनेगेड्स' टीम का हिस्सा रही हैं. इसके अलावा साल 2022 में वो इंग्लैंड के टूर्नामेंट 'द हंड्रेड' में 'बर्मिंघम फीनिक्स' टीम के लिए खेल चुकी हैं.