
1 / 6
Team India: टीम इंडिया के लिए साल 2026 बहुत ही अहम होने वाला है. आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी बड़ा इवेंट होने वाला है. ऐसे में स्टार खिलाड़ी इस साल धमाल मचाना चाहेंगे. साल 2025 में इन खिलाड़ियों ने इसका ट्रेलर दिखा दिया है.

2 / 6
युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में धमाल मचाया है. अब वो साल 2026 में तहलका मचाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगर टीम इंडिया को जीतना है, तो अभिषेक का धमाल मचाना अहम है. अभिषेक बड़े इवेंट में परफॉर्म करना जानते हैं.

3 / 6
साल 2026 में शुभमन गिल भी तहलका मचाने के लिए तैयार है. साल 2025 में गिल ने टेस्ट और वनडे में रनों की बारिश की थी. उसी को गिल इस साल भी जारी रखना चाहेंगे. टीम इंडिया अगर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2027 का फाइनल खेलना चाहती है, तो गिल को इस बल्ले के साथ चमकना होगा.

4 / 6
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2025 के अंत में कमाल की बल्लेबाजी की है. साल 2026 में भी रोहित वहीं कमाल करना चाहेंगे. अगर हिटमैन वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना चाहते हैं, तो उन्हें इस साल भी बड़ी पारियां खेलनी होगी.

5 / 6
सुपरस्टार तेज गेंदबाज ने साल 2025 में ठीक-ठीक प्रदर्शन किया है. अगर टीम इंडिया को साल 2026 में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में अच्छा करना है, तो बुमराह को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बुमराह को बहुत ही अहम रोल रहने वाला है.

6 / 6
किंग कोहली का तो कहना ही क्या है… विराट कोहली ने साल 2025 के अंत में आसानी के साथ आक्रामक अंदाज में बड़ी पारियां खेली है. साल 2026 में भी कोहली इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिए टीम इंडिया को किंग के शानदार प्रदर्शन की जरूरत है.