Big Stars to Appear on Raw: WWE WrestleMania 42 के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. 30 मार्च 2026 को Raw के धमाकेदार एपिसोड का आयोजन होने वाला है. न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन में Raw का आयोजन होगा. WWE हमेशा ही MSG में होने वाले अपने शो को खास बनाती है. कुछ ऐसे बड़े सुपरस्टार हैं, जिन्हें Raw के इस खास एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है, जिसमें ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का नाम भी शामिल है. आइए 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करते हैं, जो Raw के MSG स्पेशल एपिसोड में धूम मचाने वाले हैं.

2 / 6
WWE के ट्राइबल चीफ रोमन रेंस Raw के MSG स्पेशल शो का हिस्सा बनने वाले हैं. रेंस ने 2026 का रॉयल रंबल मैच जीता था और अब वो WrestleMania में सीएम पंक के खिलाफ लड़ने वाले हैं. रोमन बेहद कम टीवी पर नजर आते हैं और वो मैडिसन स्क्वायर गार्डन को अपनी मौजूदगी से खास बना सकते हैं.

3 / 6
ब्रॉक लैसनर ने Raw के हालिया एपिसोड में वापसी करते हुए ओपन चैलेंज का ऐलान किया है. WrestleMania 42 में कोई भी स्टार आकर उन्हें चैलेंज दे सकता है. 30 मार्च 2026 को Raw के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर भी नजर आएंगे.

4 / 6
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक पर सभी की नजर है. पंक WWE में अभी फुल टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं. वो 30 मार्च 2026 को होने वाले Raw के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किए जा रहे हैं. रोमन के साथ वो यहां अपनी स्टोरी आगे बढ़ा सकते हैं.

5 / 6
लोगन पॉल काफी बड़े सोशल मीडिया स्टार हैं. WWE में फैंस उन्हें देखना पसंद करते हैं, क्योंकि वो शानदार रेसलर हैं. WrestleMania करीब आता जा रहा है और लोगन पॉल हर साल किसी न किसी बड़े मैच का हिस्सा होते हैं. वो WrestleMania में अपनी स्टोरी आगे बढ़ाने के लिए MSG शो में नजर आएंगे.

6 / 6
WWE वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बैकी लिंच मौजूदा समय में Raw की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं. बैकी को भी MSG में होने वाले Raw के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है. इसके अलावा रिया रिप्ली, ओबा फेमी और स्टैफनी वकेर भी इस शो का हिस्सा बनेंगे.