
1 / 6
Latest ICC Rankings: आईसीसी की तरफ से बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की गई है. टी20 विश्व कप के बीच में टी 20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है. भारत के 4 बड़े बल्लेबाज टॉप 10 की रैंकिंग में बने हुए हैं और ये सभी टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं. इस लिस्ट में एक खिलाड़ी की नई एंट्री हुई है जो कि ईशान किशन हैं. पाकिस्तान के खिलाफ खेली 77 रनों की तूफानी पारी के दम पर ही उनकी इस लिस्ट में एंट्री हो पाई है. आइए आपको चारों खिलाड़ी के बारे में बताते हैं.

2 / 6
टीम इंडिया टी20 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन कर रही है. इस रैंकिंग के सामने आने तक टीम इंडिया ने विश्व कप में 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही जीत हासिल कर ग्रुप में टॉप की कुर्सी हासिल की हुई है. खिलाड़ियों के इस दमदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की रैंकिंग में भी नजर आ रहा है.

3 / 6
भारत के धुआंधार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी भी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं. अभी तक टी20 विश्व कप में वो 2 मैच खेल चुके हैं लेकिन एक रन भी नहीं बना पाए हैं. दोनों ही मैचों में वो शून्य पर ही आउट हुए हैं. रैंकिंग में उनकी रेटिंग 891 हो गई है.

4 / 6
इसके बाद लिस्ट में तिलक वर्मा का नाम है. वो बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान की छलांग लगाकर अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने अब तक टी20 विश्व कप में खेले 3 मैचों में 75 रन बनाए हैं. आगामी मैचों में उनसे टीम इंडिया को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

5 / 6
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों की इस लिस्ट में छठे नंबर पर बने हुए हैं. उनकी रैंकिंग में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है और उनके नाम 747 रेटिंग है. इस साल को बल्ले से कमाल की लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने यूएसए के खिलाफ 84 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी.

6 / 6
टॉप 10 में इस बार एक नए भारतीय खिलाड़ी का नाम सामने आया है. ईशान किशन 17 पायदान की छलांग लगाकर अब 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में ही उन्होंने टीम इंडिया में 2 साल बाद वापसी की है. वापसी करते ही उनके बल्ले की गूंज दुनियाभर में सुनाई दे रही है.