
1 / 6
Dinesh Karthik's All Time RCB Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अब तक 18 सीजन हो चुके हैं. RCB ने इतने सालों में एक ट्रॉफी अपने नाम की है. RCB के पास शुरुआत से ही काफी शानदार फैन फॉलोइंग रही है. विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े खिलाड़ी उनके पास रहे हैं. RCB के पूर्व खिलाड़ी और IPL दिग्गज दिनेश कार्तिक ने अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऑल टाइम प्लेइंग 11 चुनी है. उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और डेल स्टेन जैसे बड़े नामों को भी बाहर रखा. आइए कार्तिक के अनुसार RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.
दिनेश कार्तिक ने किन्हें बनाया ओपनर?

2 / 6
RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 में दिनेश कार्तिक ने क्रिस गेल और फाफ डु प्लेसिस को ओपनर के रूप में चुना. दोनों ने RCB के लिए खूब क्रिकेट खेला और उनका रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है. इसी वजह से उन्हें जगह मिली.
कैसा होगा मिडल ऑर्डर?

3 / 6
RCB के लिए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने सालों तक मिडल ऑर्डर में धमाकेदार प्रदर्शन किया. दिनेश कार्तिक ने इन दोनों को जगह दी. इसके अलावा उन्होंने मिडल ऑर्डर में रजत पाटीदार को भी शामिल किया है, जिनकी कप्तानी में RCB ने अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती.
फिनिशर के तौर पर चुने दो तगड़े खिलाड़ी

4 / 6
RCB के लिए जितेश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने मात्र एक सीजन खेला लेकिन दोनों का प्रभाव काफी ज्यादा रहा है. दिनेश कार्तिक ने इन दोनों को ऑल टाइम RCB प्लेइंग 11 में जगह दी. दोनों तगड़े फिनिशर हैं. क्रुणाल स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी प्रदान करते हैं.
कौन हैं RCB के टॉप चार गेंदबाज?

5 / 6
दिनेश कार्तिक के अनुसार हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड RCB के ऑल-टाइम बेस्ट तेज गेंदबाज हैं. सभी ने RCB के लिए अच्छा किया है. स्पिन गेंदबाज के रूप में उन्होंने युजवेंद्र चहल को चुना, जो RCB के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं.
कैसी दिख रही दिनेश कार्तिक की ऑल-टाइम RCB प्लेइंग 11?

6 / 6
दिनेश कार्तिक की ऑल-टाइम RCB प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार है: क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और जोश हेजलवुड.